Moradabad News: बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर महिला किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad News: संगठन के राष्ट्रीय सचिव नोसिंह ने कहा-सरकार यदि बृजभूषण सिंह को अरेस्ट नहीं करती है तो यूनियन के लोग सड़कों पर करेंगे प्रदर्शन।

Update:2023-06-04 03:16 IST
बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर महिला किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया: Photo- Newstrack प्रदर्शन:

Moradabad News: महिला पहलवानों के शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद और निवर्तमान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ शनिवार को मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन की महिला शाखा की महिलाएं पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव नोसिंह ने कहा कि सरकार यदि बृजभूषण सिंह को अरेस्ट नहीं करती है तो यूनियन के लोग सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ओलंपिक और दूसरी खेल स्पर्धाओं में देश का और तिरंगे का मान बढ़ाने वाली महिला पहवानों का शोषण किया जा रहा है।

बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा

महिला पहलवानों के साथ बदसुलूकी करके उनका शोषण करने वाले बृजभूषण सिंह के खिलाफ मुकदमा भर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिखा गया। मुकदमा लिखने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। यहां तक कि बृजभूषण से पूछताछ तक नहीं की गई। महिला पहलवानों के ऊपर हो रहे इस अत्याचार को किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के सचिव नो सिंह ने सरकार को चेतावनी दी हे की अगर सरकार ने बार्जभूषण की जल्द पद से नही हैं ओआर गिरफ्तारी नहीं नही हुई तथा किसान आंदोलन हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी

Tags:    

Similar News