जानिए यहां चुने जाते है हमेशा निर्विरोध अध्यक्ष और पार्षद, बना नजीर

नगर निकाय चुनाव में जहां एक ओर लोग गला काट प्रतिस्पर्धा करते हैं। वहीं दयालबाग नगर पंचायत में आम सहमति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव होता है।

Update: 2017-11-06 07:46 GMT

मुरादाबाद:नगर निकाय चुनाव में जहां एक ओर लोग गला काट प्रतिस्पर्धा करते हैं। वहीं दयालबाग नगर पंचायत में आम सहमति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव होता है। इस बार भी इस परंपरा को अमली जामा पहनाए जाने की कोशिश की जा रही है। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। यहां निवर्तमान अध्यक्ष गुर प्यारी मेहरा और वार्ड में सदस्यों के नामों पर आम सहमति बनाई जा रही है।

यह भी UP: तीन चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव, प्रथम चरण 19 नवंबर को संभव

दयालबाग अध्यात्म, स्वच्छ वातावरण और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां साल 1957 से नगर पंचायत है। किसी भी निकाय चुनाव में मतदान की नौबत नहीं आई। स्थानीय लोगों ने इस बार भी आम सहमति से अध्यक्ष सहित सभी वार्ड के सदस्यों के लिए नाम तय किए हैं।

एक साथ नामांकन की तैयारी

दयालबाग नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को सभी पदों के लिए नामांकन की तैयारी की गई है। अध्यक्ष और सभासदों सहित कुल 22 नामांकन पत्र तैयार किए गए हैं। सभी पदों पर दूसरे व्यक्ति का नामांकन पत्र भी जमा कराया जाएगा। तय नाम वाले आवेदक का नामांकन पत्र जांच में रद्द होने की स्थिति में दूसरे नाम वाले आवेदक को उम्मीदवार बनाया जाएगा। सभी नामांकन पत्र जांच में सही मिले तो दूसरे नंबर वाले उम्मीदवार अपना नाम वापस लेंगे।

ये हैं प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए गुर प्यारी मेहरा और अध्यक्ष पद के लिए दूसरा नामांकन दयाल प्रसाद करेंगे। वार्ड नं . 1 में अनिल कापरिहण और दूसरा फूल चंद भटनागर, वार्ड नं. 2 में गुर प्यारा भटनागर व दूसरा वी प्रेम प्रसाद, वार्ड नं 3. में नीरज कुमारी व दूसरा सुनीता, वार्ड नं 4. (अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित) में प्रीतम सिंह व दूसरा रमेश चंद्र, वार्ड नं 5. में स्वामी प्यारी व दूसरा बी अर्चना राव, वार्ड नं 6. में प्रेम प्रसाद व दूसरा कुमार विपिन लायल, वार्ड नं 7 (महिला आरक्षित) में शुभ्रा सत्संगी व दूसरा आरती मणि, वार्ड नं 8 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित)में कंचन वाला व दूसरा अनीता, वार्ड नं 9 में दिलीप सहाय व दूसरा चांद नारायन, वार्ड नं 10 में दिनेश चंद्र व दूसरा ए मुकुंद लाल नामांकन पत्र भरेंगे।

Tags:    

Similar News