Lucknow: नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने मारा छापा, निगम के 25 प्रतिशत कर्मचारी मिले गायब, होगी कार्रवाई

Lucknow: नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली से अच्छी तरह वाकिफ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ( Ajay Dwivedi) ने अचानक छापा मारा तो हड़कंप मच गया।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-16 11:04 GMT

Lucknow: दो दिन के सरकारी अवकाश (government holiday) के बाद आज जब नगर निगम (Municipal council) के कार्यालय खुले तो तमाम ऐसे कर्मचारी हैं जो समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे। कुछ ऐसे भी मिले जो दफ्तर तो आ गए लेकिन काम करने के बजाय बाहर चाय पीते और इधर-उधर घूमते दिखाई दिए। नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली से अच्छी तरह वाकिफ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी (Municipal Commissioner Ajay Dwivedi) ने अचानक छापा मारा तो हड़कंप मच गया। जो कर्मचारी वहां मौजूद थे वह कुर्सी को ओर भागे और अन्य साथियों को भी इसकी सूचना देने लगे।

नगर आयुक्त को यह मालूम था कि कार्यालय में अगर उपस्थिति रजिस्टर रहा तो खेल हो जाएगा। इसलिए वह जिस भी विभाग में गए वहां के हाजिरी रजिस्टर को भी अपने स्टॉफ से जब्त करा लिया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि जो भी कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं आए थे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसके बाद देर से आने वाले या गैरहाजिर कर्मचारियों की सांसें फूलनी शुरू हो गई हैं। अब वह जुगाड़ बिठाने में लग गए हैं।

सबसे पहले कमरा नंबर 40 का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त सुबह 10 जब नगर निगम मुख्यालय पहुंचे तो सबसे पहले कमरा नंबर 40 में निरीक्षण करने पहुंचे। कमरा नंबर 40 अभियंत्रण विभाग का है इसमें कई अन्य कार्यालय भी हैं। यहां का हाल ऐसा था कि 10.15 मिनट तक कोई कर्मचारी अपने दफ्तर में मौजूद नहीं था। यहां सफाई कर्मचारी झाड़ू पोछा करते दिखाई दिए। इसके बाद नगर आयुक्त मुख्य अभियंता के कार्यालय पहुंते तो यहां का नजारा भी 40 नंबर कमरे जैसा ही दिखाई दिया। यहां के भी अधिकांश कर्मचारी गायब मिले। लेखा विभाग में तो पूरी तरह से सन्नाटा पसरा था। सिर्फ एक-दो कर्मचारी मौके पर दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग में भी वैसा ही नजारा दिखाई दिया।

नगर आयुक्त ने लगाई फटकार

दफ्तर में अधिकांश कर्मचारियों के गायब होने पर आयुक्त अजय द्विवेदी का पारा चढ़ गया उन्होंने संबंधित विभाग के प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त ने कहा जब सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंचने का टाइम निर्धारित है तो ये कर्मचारी समय पर कार्यालय क्यों नहीं पहुंचे। इस बात का जवाब उन्होंने सभी प्रभारियों से मांगा। कुछ लोगों को छोड़कर उनके प्रभारियों के पास भी उनकी कोई जानकारी नहीं थी। नगर आयुक्त ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं की कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते हैं। इसीलिए आज दो दिन की छुट्टी के बाद जब ऑफिस खुला तो वह निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन 25 फीसदी कर्मचारी गायब मिले हैं, इन लोगों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अब वह ऐसे औचक निरीक्षण करते रहेंगे।

समय पर दफ्तर पहुंचे और आधा घंटे लंच करने का है आदेश

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद सरकारी कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं वह अपने कार्यालय समय पर पहुंचें। उन्होंने कर्मचारियों से यह भी अपील की है कि वह अपने लंच के समय को कम करें। एक साथ लंच पर ना जाएं जिससे जनता का कार्य प्रभावित ना हो। वहीं नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री अरविंद कुमार शर्मा भी अपने विभाग के पेंच कसने शुरू किये हैं। उन्होंने जहां साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही है वहीं कर्मचारियों से अपनी कार्यशैली भी में बदलाव लाने की बात कह चुके हैं।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News