Muzaffarnagar में भव्य दीपोत्सव, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्य मंत्री ने जलाए 2100 दीये...बताया अविश्वसनीय दिन

Muzaffarnagar News : स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से कहा, 'आज बहुत ही सुखद और अविश्वसनीय दिन है। राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।'

Report :  Amit Kaliyan
Update:2024-01-22 22:09 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Social Media)

Muzaffarnagar News : अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज ( 22 जनवरी) संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। गांव-गांव शहर-शहर लोगों ने घरों पर दीये जलाए। छोटी दिवाली का आयोजन पूरे देश में हुआ। इसी कड़ी में मुज़फ्फरनगर जिले में शाम के समय सभी जगह दीपोत्सव मनाया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिला मुजफ्फरनगर में दिन ढलते ही जगह-जगह दीपोत्सव मनाया गया। बात नगर की करें तो यहां जिला डीजे साउंड संगठन के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Agarwal) भी शरीक हुए। दोनों की उपस्थिति में 2100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।

'दीपावली से भी शानदार उत्सव'

इस दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से कहा, 'आज बहुत ही सुखद और अविश्वसनीय दिन है। राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके चलते भारत ही नहीं देश के बाहर भी दीपावली से भी शानदार उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, शाम के समय दीपक जलाए जा रहे हैं। हमारे यहां डीजे साउंड संगठन ने बड़ी तादात में दीपकों की व्यवस्था की है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी हम सब के साथ मिलकर दीपक जला रहे हैं।'

Tags:    

Similar News