Kanpur Dehat news: डिस्ट्रिक्ट जज ने प्रचार-प्रसार को दिखाई हरी झंडी, 9 से 11 नवंबर तक लगेगी लोक अदालत

Kanpur Dehat News: जनपद न्यायाधीश लालचन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

Report :  Manoj Singh
Update: 2022-11-04 17:53 GMT

डिस्ट्रिक्ट जज ने प्रचार-प्रसार को दिखाई हरी झंडी

Rashtriya Lok Adalat Kanpur Dehat news: जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात लालचन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे कि आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी हो सके व अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके।

राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन लोक अदालत का आयोजन

कानपुर देहात में 9 नवम्बर 2022 से 11 नवम्बर 2022 तक तथा 12 नवम्बर 2022 द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी अमरजीत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संचिव संगीता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौता द्वारा अधिक से अधिक यादों का निस्तारण किया जायेगा। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाये।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर शीघ्र, शुलभ व सक्षम न्याय पायें: न्यायाधीश

जनपद न्यायाधीश द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर शीघ्र, शुलभ व सक्षम न्याय पायें। न्यायालय शुल्क वापस पाकर आपसी भाईचारे से, अन्तिम निर्णय पाये। साथ ही समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस से सम्बन्धित धारा 138 एन.आई. एक्ट के बाद, बैंक रिकवरी बाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर बाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधी शमनीय दण्ड बाद, वैवाहिक / पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति बाद, सेवा निवृत्ति के परिलाभों संबंधी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वादों के बारे में जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

उक्त कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण सोनिका चौधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, पंकज मालवीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, चन्द्रमणि मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, अमरजीत नोडल अधिकारी /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि यादव नजारत इन्चार्ज / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवानन्द मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव संगीता, अलंकृता शक्ति त्रिपाठी- सिविल जज (सी.डी.), नेहा बनौधिया अपर सिविल जज (सी.डी.) / एफ.सी.टी., बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण व कर्मचारीगण तथा वादकारी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा वहां उपस्थित वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सन्दर्भित किये गये पा की जानकारी हेतु पम्फलेट भी वितरित किये गये।

Tags:    

Similar News