Ghaziabad Crime News: सुपारी किलर को 20 हजार रुपए देकर महिला ने खुद पर चलवा दी गोली

Ghaziabad Crime News: एक महिला ने खुद पर ही गोली चलवाई और इल्जाम अपने पति और बेटे पर लगा दिया।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-09 11:20 GMT

पकड़े गए आरोपी 

Ghaziabad Crime News: एक महिला ने खुद पर ही गोली चलवाई, और इल्जाम अपने पति और बेटे पर लगा दिया। यही नहीं साजिश को अंजाम देने के लिए किराए का बदमाश भी हायर किया गया। लेकिन सुपारी किलर को पहले ही बता दिया गया था, की गोली शरीर के किस हिस्से पर चलानी है। मामला बेहद सनसनीखेज है। महिला का प्रेमी भी इसमें शामिल है। महिला और उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साजिश के बारे में सुनेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

बीती 7 तारीख को गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस को जानकारी मिली थी,कि एक महिला को गोली लग गई है। जिसके बाद महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया। बाद में महिला से जानकारी जुटाई गई तो महिला ने अपना नाम बेबी चौधरी बताया,जो नंद ग्राम इलाके की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसके पति ने और बेटे ने उस पर गोली चलाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी पति और बेटे की तलाश में जुट गई।लेकिन पुलिस को महिला द्वारा बताई गई कहानी पर पूरा यकीन नहीं हो रहा था।जिसके चलते जांच पड़ताल को गहनता से शुरू किया गया।

आज खुलासा हुआ कि महिला बेबी चौधरी ने खुद पर ही गोली चलवाई थी। इसके लिए उसने 20 हज़ार रुपये देकर सुपारी किलर हायर किया था,जिसको कहा गया था कि गोली कंधे के ऊपर चलानी है। जिससे मौत ना हो प्लान के मुताबिक झूठा इल्जाम अपने ही पति और बेटे पर लगा दिया गया था। इस काम में महिला के प्रेमी राजीव बैसला और उसके साथी ने भी महिला का साथ दिया था।पुलिस के मुताबिक राजीव बैंसला एक नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। जहां पर पूर्व में महिला अपने पति को नशा छुड़वाने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान राजीव बैसला और महिला में नजदीकियां बढ़ गई थी,और दोनों प्रेम संबंध में आ गए थे।पति की संपत्ति पाने के लिए महिला ने इस पूरे नाटक को किया था।

पहले भी जा चुकी है जेल

पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक बेबी चौधरी पहले भी जेल जा चुकी है। और हाल ही में जमानत पर बाहर आई थी। नंद ग्राम इलाके में एक संपत्ति को लेकर महिला का विवाद हो गया था,जिसके चलते मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में भी विजय बैंसला महिला के साथ ही जेल गया था। लेकिन जमानत पर बाहर आते ही आगे का षड्यंत्र दोनों ने रच दिया। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि एक महिला ने अपने ही पति और बेटे को झूठे इल्जाम में फंसाने के लिए किराए का गुंडा हायर किया और फिर खुद पर ही गोली चलवा दी। फिलहाल महिला अस्पताल में ही एडमिट है। लेकिन औपचारिक गिरफ्तारी पुलिस कर रही है।

इसके अलावा विजय बैसला और उसके साथी सुनील को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विजय बैंसला ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि उसने महिला के प्रेम संबंधों के चलते उसका साथ दिया था।यह पूरी साजिश विजय बैसला के नशा मुक्ति केंद्र पर बैठकर ही तैयार की गई थी।महिला को लग रहा था कि झूठा इल्जाम लगाकर वह अपने पति को जेल भिजवा देगी।लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।सबसे ज्यादा हैरत की बात यह है कि पति के साथ साथ महिला ने अपने बेटे को भी फसाने का प्लान बनाया था।यानी महिला ने न सिर्फ पति पत्नी का रिश्ता शर्मसार कर दिया,बल्कि मां और बेटे का रिश्ता भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Tags:    

Similar News