Ghaziabad News : गाजियाबाद प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, किसान आंदोलन पर कही ये बात

किसानों के मसले पर स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि किसानों के मामले पर राजनीति हो रही है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Ashiki
Update: 2021-09-08 15:08 GMT

पत्रकारों से बात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह 

Ghaziabad News :  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार शाम गाजियाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों ने उनसे ओवैसी को लेकर सवाल किया, तो वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया। सभी सवालों पर उन्होंने पत्रकारों को जवाब दिया। आइए जानते हैं किसान आंदोलन से लेकर,ओवैसी के यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर क्या है स्वतंत्र देव सिंह का जवाब। यह भी जानेंगे कि किसान आंदोलन के सवाल पर क्यों उन्होंने लिया सोनिया गांधी का नाम।

किसानों के मसले पर सवाल का जवाब

स्वतंत्र देव सिंह से सबसे पहले किसान आंदोलन को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि लगातार किसान आंदोलन की सक्रियता जगह-जगह बढ़ती जा रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान लगातार डटे हुए हैं। आपका क्या कहना है। किसानों के मसले पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस मामले पर राजनीति हो रही है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के सवाल पर सोनिया गांधी का भी नाम ले लिया। कहा सोनिया गांधी कि कांग्रेस के साथ साथ, सपा, बसपा, कांग्रेस सभी सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज कानून व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है।

ओवैसी के सवाल पर जवाब

उनसे पूछा गया कि ओवैसी यूपी में काफी सक्रिय हैं, और 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस उन्होंने कहा की, सभी राजनीतिक दल इस समय सक्रिय हैं। सभी अपना पक्ष रख रहे हैं। लेकिन जनता निर्णय करेगी। सारा फैसला हमें जनता पर छोड़ देना चाहिए।

संगठन बदलाव के सवाल पर

उन्होंने कहा कि आदरणीय धर्मेंद्र जी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी पुराने नेता हैं। बता दें , बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गाजियाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का अलग कार्यक्रम चलेगा। वकीलों का अलग चलेगा। अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का अलग-अलग कार्यक्रम चलेगा। फिलहाल बीजेपी के लिए सबसे मजबूत सीट मानी जाने वाली साहिबाबाद में यह कार्यक्रम चल रहा है।

विधानसभा की तैयारी में जुटी बीजेपी

आपको बता दें, कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी की सक्रियता सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। इसलिए जगह जगह बीजेपी प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। जहां पर समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ बीजेपी के बड़े नेता इंटरेक्शन कर रही हैं। आपको याद दिला दें कि 3 दिन पहले मुरादनगर में हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में बीजेपी के सांसद संजीव बालियान पहुंचे थे।उन्होंने भी किसानों के मसले पर बात करते हुए कहा था कि किसान शर्तों के साथ बात नहीं करेंगे तो बात आगे बढ़ सकती है।

Tags:    

Similar News