प्रदेश को बचाने की प्रियंका से गुहार, सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी

Update: 2016-07-04 22:35 GMT

इलाहाबादः कांग्रेस के कार्यकर्ता अब यूपी को बचाने की गुहार प्रियंका गांधी से लगा रहे हैं। साथ ही इन खबरों के फैलने पर कि प्रियंका अगले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़े रोल में दिख सकती हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका वेलकम भी कर रहे हैं। इस तरह के पोस्टर इलाहाबाद से सोशल मीडिया में जारी किए गए हैं।

क्या लिखा गया है पोस्टरों में?

-दो तरह के पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में जारी किए हैं।

-इनमें एक में लिखा है कि मोदी, माया और अखिलेश ने यूपी में खूब दंगा किया।

-प्रियंका के लिए लिखा गया है कि अब वह यूपी को बचाने के लिए आगे आएं।

दूसरे पोस्टर में क्या है लिखा?

-एक अन्य पोस्टर में प्रियंका का वेलकम किया गया है।

-इसमें लिखा गया है 'दीदी वेलकम इन कांग्रेस'।

-दोनों पोस्टरों में सोनिया गांधी और राहुल की भी तस्वीरें हैं।

पहले हो चुकी है कार्रवाई

-नए पोस्टर हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने जारी किया है।

-दोनों ही इलाहाबाद में कांग्रेस पदाधिकारी रह चुके हैं।

-दोनों के खिलाफ एक पोस्टर मामले में ही कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए पद से हटा दिया था।

Tags:    

Similar News