अजब गजब पेशेंट: हैलट में आया ऐसा मरीज जिसका दिल बाएं नहीं दाएं तरफ...

हैलट मेडिकल कॉलेज में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देखकर हैलट के सीनियर डॉक्टर से लेकर जूनियर डॉक्टर भी हैरान रह गए। यहां एक ऐसा पेशेंट आया जिसका दिल बाएं तरफ ना होकर दाएं तरफ था और लीवर दाएं तरफ न होकर बाएं तरफ था।

Update:2018-01-07 16:09 IST

कानपुर: हैलट मेडिकल कॉलेज में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देखकर हैलट के सीनियर डॉक्टर से लेकर जूनियर डॉक्टर भी हैरान रह गए। यहां एक ऐसा पेशेंट आया जिसका दिल बाएं तरफ ना होकर दाएं तरफ था और लीवर दाएं तरफ न होकर बाएं तरफ था।

पेशेंट की यह मेडिकल रिपोर्ट देख कर सभी हैरान रह गए। इसके लिए सीनियर डाक्टरों का पैनल भी बना और इस हैरतंगेज केस को समझने के लिए सभी में जबरदस्त जिज्ञासा थी। हालांकि दुख की बात ये है कि इतने सीनियर और बड़े डॉक्टर मिलकर भी मरीज को बचा नहीं सके और बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

ये है पूरा मामला:

- चकेरी थाना क्षेत्र के रामदेवी में रहने वाले रोहन (42) की 1 जनवरी को अचानक तबियत खराब हो गई थी।

- रोहन को खून की उल्टियां हो रही थी। ये सब देख उसके परेशान परिजनों ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था।

- डॉक्टरों ने रोहन का अल्ट्रासाउंड और MRI किया।

- जब सबने उसकी रिपोर्ट देखी तो सभी के होश उड़ गए और डॉक्टर हैरत में पड़ गए।

- फेफड़े असामान्य, तो गाल ब्लेडर भी अपनी जगह पर नहीं था। साथ ही तिल्ली उल्टे आकार में लटकी हुई थी।

मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह ने बताया- हमने अपने करियर में इस तरह का केस नही देखा है और हैलट में कभी ऐसा पेशेंट नही आया था। जबकि वह शारीरिक रूप से फिट दिख रहा था।

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इस खास केस के बारे में बात करते हुए बताया कि मेडिकल साइंस में असामान्य शरीर वाले तीन तरह के मामले पाए गए हैं। पहला दिल बाएं की बजाए दाएं तरफ होना। दूसरा दिल समेत शरीर के दूसरे अंग विपरीत तरफ होना। तीसरा शरीर के सभी प्रमुख अंग मिक्स हो जाना। तीसरी कंडीशन में इंसान को कई तरह की गंभीर बीमारियों के होने की बहुत अधिक संभावना रहती है। पहले दो तरह की शारीरिक संरचना बाले इंसान तो इक्का दुक्का पाये भी जाते है, पर तीसरी संरचना के इंसान बहुत ही कम पाये जाते हैं। वैज्ञानिक और डॉक्टर ऐसे इंसानो के बारे में काफी समय से शोध करते चले आ रहे है ।

Similar News