हाथरस कांड: आरोपियों का केस लड़ेगा ये मशहूर वकील, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

वकील एपी सिंह हाथरस केस में आरोपियों का केस लड़ेंगे। बता दें कि निर्भया केस में भी सभी बलात्कारियों का केस वकील एपी सिंह ने लड़ा था। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आरोपियों की वकालत के लिए एपी सिंह को वकील नियुक्त किया है।

Update: 2020-10-05 16:23 GMT
वकील एपी सिंह हाथरस केस में आरोपियों का केस लड़ेंगे। बता दें कि निर्भया केस में भी सभी बलात्कारियों का केस वकील एपी सिंह ने लड़ा था।

लखनऊ: हाथरस मामले को लेकर यूपी सरकार लोगों को निशाने पर आ गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रहा है। अब हाथरस कांड पर सरकार ने कहा है कि यूपी में विदेशी फंडिंग के जरिए जातीय दंगा करवाने की साजिश की जा रही है। इन सबके बीच एक तरफ जहां घटना को लेकर दलित वर्ग लामबंद हैं जबकि दूसरी ओर कुछ संगठन आरोपियों की तरफदारी भी करते दिख रहे हैं।

इस मामले में मिली ताजा जानकारी के मुताबिक वकील एपी सिंह हाथरस केस में आरोपियों का केस लड़ेंगे। बता दें कि निर्भया केस में भी सभी बलात्कारियों का केस वकील एपी सिंह ने लड़ा था। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आरोपियों की वकालत के लिए एपी सिंह को वकील नियुक्त किया है।

मानवेंद्र सिंह ने एपी सिंह को केस लड़ने के लिए कहा

बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा मानवेंद्र सिंह ने एपी सिंह को हाथरस के आरोपियों का केस लड़ने के लिए कहा है। मानवेंद्र सिंह की तरफ से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पैसे इकट्ठा कर वकील एपी सिंह की फीस देगी।

वकील एपी सिंह

यह भी पढ़ें...वित्त मंत्री का बड़ा एलान: आज रात से बटेगा पैसा, राज्यों को मिलेगा 20 हजार करोड़

इस पत्र में कहा गया है कि हाथरस मामले के माध्यम से एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके साथ सवर्ण समाज को बदनाम करने का काम हो रहा है। इसके कारण खासतौर से राजपूत समाज बेहद आहत महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें...बदलेगा NDA का खाका, शिवसेना-अकाली दल की जगह होगी इस दमदार पार्टी की एंट्री

अब इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए मुकदमे की पैरवी आरोपी पक्ष की तरफ से एपी सिंह के द्वारा कराने का फैसला किया गया है। इस मामले में जानकारी के मुताबिक हाथरस कांड के आरोपियों के परिवार ने भी एपी सिंह से इस मामले की पैरवी करने को कहा है।

यह भी पढ़ें...हजारों सैनिकों की मौत! इन दो देशों में भयानक युद्ध, अब तबाही की चेतावनी

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश की योगी सरकार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जातीय दंगा कराने की साजिश रची जा रही है। इस मामले को लेकर यूपी पुलिस ने लखनऊ में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News