Sania Akhtar In India: सीमा की राह चली सानिया की डगर आसान नहीं, जिस पति की खातिर पार की सरहद उसी ने उठाया ऐसा कदम कि...

Sania Akhtar Came to India: बांग्लादेश से नोएडा आई 29 साल की सानिया अख्तर का दावा है कि उसके शौहर 47 साल के सौरभ ने अपना लिया था इस्लाम।

Update: 2023-08-22 11:42 GMT
Sania Akhtar Came to India (Photo- Social Media)

Sania Akhtar Came to India: लोग अपने प्यार के लिए एक से एक बड़ी बाधाएं भी पार कर जाते हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो प्यार के लिए सरहद भी पार कर जा रहे हैं। प्यार के लिए सरहद को पार कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद ऐसी कई प्रेम कहानियां सामने आने लगी हैं। अब बांग्लादेश की सानिया अख्तर (29) अपने एक साल के बच्चे को लेकर अपने 47 वर्षीय शौहर सौरभकांत तिवारी के लिए नोएडा आई है। लेकिन सानिया के साथ धोखा हो गया है, जिस पति के लिए वह सरहद पार करके आई है अब वही उसे साथ रखने को तैयार नहीं है।

प्रेमी के लिए यूपी के नोएडा पहुंची बांग्लादेशी की सानिया के मामले में नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब 29 साल की सानिया अख्तर और 47 साल के सौरभकांत तिवारी की तस्वीर सामने आई है। एक न्यूज वेवसाइट ने दावा किया है प्रेमी जोड़े का एक साथ खिंचवाया गया फोटो उनके हाथ लगा है। यही नहीं, सौरभ के बांग्लादेश में रहने के दौरान इस्लाम अपनाने और निकाहनामा की तस्वीरें भी सामने आई है।

सानिया ने तीन साल पहले सौरभ से रचाई थी शादी-

बांग्लादेश की सानिया अख्तर (29) अपने एक साल के बच्चे को लेकर भारत आई है। सानिया बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभकांत तिवारी (47) से मिलने आई है। बताया जा रहा है कि सनिया और सौरभ ने तीन साल पहले बांग्लादेश में शादी रचाई थी। इसके बाद उनका एक बेटा हुआ जो अब एक साल का हो गया है। सानिया उसी बेटे को लेकर उसके पिता के पास यूपी के नोएडा आई है। लेकिन यहां आने के बाद सानिया को पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली है।

अब साथ नहीं रखना चाहता पति-

सानिया का कहना है कि पति सौरभ अब उसे साथ नहीं रखना चाहता है और वो अपने पति को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती है। जिसके बाद मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया। सानिया अख्तर बच्चे के साथ नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई।

बांग्लादेश नौकरी करने गया था सौरभ-

महिला सानिया ने बताया कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ शादी (निकाह) रचाई थी और बाद में उसे छोड़कर वह भारत आ गया। खोजबीन करने पर पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा था। दरअसल, सौरभकांत बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। उसी दौरान सौरभ की सानिया से मुलाकात हुई और फिर दोनों ने चुपचाप शादी कर ली। अब महिला ने अपने और मासूम बेटे के पासपोर्ट-वीजा और नागरिक कार्ड गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस को दिए हैं। इस पूरे मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा कर रही हैं।

इस मामले में अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि सच्चाई क्या है। लेकिन सानिया ने जिस के लिए सरहद पार की अब उसी ने उसे धोखा दे दिया है।

Tags:    

Similar News