Noida Famous Ved Van Park: नॉएडा के इस ख़ास पार्क में घूमने के साथ ही मिलेगा ज्ञान, जानिए इस पार्क की खासियत

Noida Famous Ved Van Park: नॉएडा के सेक्टर 78 में 12 करोड की लागत से नॉएडा विकास प्राधिकरण द्वारा वेद वन पर स्थापित किया गया है जहाँ लोगों को ऋषि- मुनियों के जीवन और ता[आसान सम्बन्धी सभी जानकारी प्राप्त होगी।

Update: 2023-07-13 05:44 GMT
Noida Famous Ved Van Park (Photo: Social Media)

Noida Famous Ved Van Park: भारत का इतिहास और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्द है। विदेशों से पर्यटक भारत की संस्कृति को जानने और यहाँ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखने आते है। वेदो और पुराणों के समय से भारत की संस्कृति प्रसिद्द है। इसी संस्कृति को दर्शाने और वेद, पुराण के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने मुख्यता नयी पीड़ी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के न विदा शहर में एक वेद वन पार्क की स्थापनी की गयी है । आइये जानते है क्या है नॉएडा में बने इस अनोखे पार्क की खासियत।

ऋषियों पर आधारित वेद वन पार्क

नॉएडा के इस वेद वन पार्क का निर्माण ऋषि- मुनियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह पार्क पूरी तरह ऋषि- मुनियों पर ही आधारित है। पार्क के अंदर जहाँ आप नज़र घुमएगे वहाँ ऋषि- मुनियों के जीवन और तपस्या से आधारित आपको मूर्ति, बोर्ड नज़र आएंगे।

पार्क के बीच में लगी ऋषि- मुनियों की मूर्ती

वेद वन पार्क के ठीक बीचो बीच के लम्बी विशाल ३० फ़ीट की ऋषि अगस्त्य की मूर्ती लगायी गयी है। मूर्ती के साथ- साथ ऋषि अगस्त्य के जीवन और अपनी शक्ति से पिए समुद्र के जल का पूर्ण वर्णन मिलेगा। ऋषि अगस्त्य के साथ ही पार्क में अन्य ऋषि जैसे ऋषि अत्रि, ऋषि गौतम, ऋषि भरद्वाज, ऋषि विश्वामित्र, ऋषि कश्यप आदि की मूर्ति और जीवन के बारे में दर्शाया गया है। इसको सप्त ऋषि जोन का नाम दिया गया है। यहाँ आपको उनके जीवन, ज्ञान सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त होगी।

रोज़ाना शाम को होगा लेज़र शो

इस पार्क में आने वाले लोगों के रोज़ाना एक लेज़र शो आयोजित किया जायेगा। यह लेज़र शो शाम के वक्त करीब २० मिनट का होगा। इस लेज़र शो के ज़रिये ऋषि- मुनि के जीवन और तपस्या, वेद-पुराण का ज्ञान लोगों तक पहुंचाया जायेगा। यह लेज़र शो पूरी तरह निशुल्क है। इस लेज़र शो के लिए एक ओपन थिएटर का निर्माण भी किया गया है।

कहा स्थित है वेद वन पार्क

वेद वन पार्क नॉएडा के सेक्टर 78 में स्थित है। यह 12 एकड़ का पार्क 28 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। हाल ही में इस पार्क का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है। इस पार्क में दर्शको और टूरिस्ट्स का प्रवेश निशुल्क है। यहाँ आने के लिए टूरिस्ट को कोई भी पैसा नहीं देना होगा।

लेज़र शो के साथ अन्य आकर्षण

वेद वन पार्क में लेज़र शो के साथ ही एक ओपन जिम, लेज़र शो और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एम्फीथियेटर एवं एक रेस्ट्युरांत की सुविधा भी उपलब्ध है। नॉएडा विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में बने इस पार्क का नॉएडा के स्थानीय लोगों के साथ- साथ दूसरे शहरों से आये टूरिस्ट भी एक नया अनुभव प्राप्त कर सकते है। घूमने के साथ ही टूरिस्टस को अपने वेद पुराण के बारे में सीखने का एक मज़ेदार मौका मिलेगा।

Tags:    

Similar News