Mathura-Vrindavan Cruise Service: अब जल्द ही मथुरा और वृंदावन जुड़ेंगे क्रूज सेवा से, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Mathura-Vrindavan connected via Cruise Service: मथुरा और वृंदावन को एक क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित किया जाएगा।;

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-08-11 15:30 IST

मथुरा वृंदावन (फोटो- सोशल मीडिया)

Mathura-Vrindavan connected via Cruise Service: अब बहुत जल्द ही कृष्ण नगरी मथुरा-वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा। जीं हां सरकार की योजना के मुताबिक, मथुरा और वृंदावन को जल्द ही एक क्रूज सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस बारे में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मथुरा और वृंदावन को एक क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित किया जाएगा। सरकार द्वारा ये कदम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

इस बारे में केंद्रीय केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि क्रूज से यात्रा करने का अनुभव आगरा आने वाले पर्यटकों को भी मथुरा आने के लिए आकर्षित करेगा। हाल ही में शंकराचार्य आश्रम, गोवर्धन में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान, मंत्री ने शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ के सवाल का जवाब देते हुए इस बारे में बात की कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय क्या कर रहा है।

आगे मंत्री सोनवाल ने कहा कि यमुना पर जलमार्ग विकसित करके गोकुल, मथुरा और वृंदावन को जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इस योजना को लेकर उनसे मुलाकात की थी।

मथुरा और वृंदावन के जुड़वां शहर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि होने के लिए प्रसिद्ध हैं, और यहां हर साल बड़ी तादात में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। जो लोग एक छोटे से आध्यात्मिक प्रवास पर जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए आगे से रास्ता आसान हो जाएगा। चूंकि दर्शनीय स्थल एक-दूसरे से अधिक दूर नहीं हैं, इसलिए केवल एक दिन में अधिकांश आकर्षण की जगहें देखने को मिल जाएंगी।

इस नए विकास के साथ, उम्मीद है कि ये गंतव्य निकट भविष्य में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम होंगे।

Tags:    

Similar News