शामली: खनन ठेकेदारों ने मोड़ दी यमुना की जलधारा, एडीएम ने किया निरीक्षण

खनन ठेकेदारों द्वारा अपने-अपने खनन प्वाइंटों पर यमुना के पानी को रोकने के लिए रेत की बड़ी ढांग तैयार करा दी है जिस कारण यमुना का जल प्रवाह बदल गया है। जबकि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार यमुना की जलधारा को मोड़ना अवैध है।

Update: 2021-03-05 19:18 GMT
कैराना शासन द्वारा अवैध रेत खनन करने के लिए छोड़े गए खनन पट्टों पर खनन ठेकेदारों द्वारा रेत की बड़ी ढांग लगाकर यमुना की धारा मोड़ी गई हैं।

शामली: कैराना शासन द्वारा अवैध रेत खनन करने के लिए छोड़े गए खनन पट्टों पर खनन ठेकेदारों द्वारा रेत की बड़ी ढांग लगाकर यमुना की धारा मोड़ी गई हैं। शिकायत के बाद एडीएम पुलिस प्रशासन की टीम के साथ तीन खनन प्वाइंटों पर पहुंचे। जहां पर एडीएम ने खनन प्वाईंटो की वीडियोग्राफी की। बाद में टीम वापस लौट गई तहसील क्षेत्र के गांव मंडावर, इस्सोपुर खुरगान व नगला राई में शासन द्वारा रेत खनन करने के लिए 5 साल के लिए 3 पट्टे ई टेंडरिंग के माध्यम से छोड़े गये थे।

खनन ठेकेदारों द्वारा अपने-अपने खनन प्वाइंटों पर यमुना के पानी को रोकने के लिए रेत की बड़ी ढांग तैयार करा दी है जिस कारण यमुना का जल प्रवाह बदल गया है। जबकि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार यमुना की जलधारा को मोड़ना अवैध है। एक दिन पूर्व गांव मंडावर, खुरगान व नगला राई के ग्रामीणों ने बताया था कि खनन ठेकेदारों द्वारा यमुना की जल धारा को गलत तरीके से मोड़ा गया हैं तथा खनन प्वाईंटो पर दिन रात भारी भरकम मशीनों से नियमों के विपरीत अवैध रेत खनन किया जाता है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-05-at-05.32.41.mp4"][/video]

खनन ठेकेदारों द्वारा जिस तरीके से रेत की बड़ी ढांग बनाकर यमुना की जलधारा को रोका गया हैं तथा भारी भरकम मशीनों से रेत खनन किया जा रहा है उसे आने वाले दिनों में खादर क्षेत्र के गांवों मे बाढ़ जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मामले का संज्ञान लेकर एडीएम अरविंद कुमार, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी सीओ जितेंद्र कुमार राजस्व विभाग व लेखपालों की टीम के साथ सबसे पहले इस्सोपुर खुरगान खनन पॉइंट पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें...अस्पताल की हैवानियत: मासूम का पेट कटा छोड़ा, बेटी ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

जहां पर प्रशासन की टीम द्वारा खनन प्वाइंटों की यथास्थिति की वीडियोग्राफी की। बाद में टीम मंडावर खनन पॉइंट पर पहुंची तथा खनन पॉइंट के अंदर जाकर यमुना के जल प्रवाह बदलने की जानकारी ली। बाद में एडीएम द्वारा खनन पॉइंट की चारों ओर की वीडियोग्राफी बनाई गई। बाद में प्रशासन की टीम नगला राई खनन पॉइंट पर पहुंची तथा वीडियोग्राफी करने के साथ ही बारीकी से जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस प्रशासन की टीम वापस लौट गई। अब देखना होगा कि खनन ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

ये भी पढ़ें...मेरठः दारोगा की पत्नी से लूटपाट कर बदमाश हुए फरार, बुर्का पहने हुए थे अपराधी

[video data-width="640" data-height="288" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-05-at-05.32.40.mp4"][/video]

रिपोर्ट: पंकज प्रजापति

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News