Unnao News: घर में सो रही वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या, गांव में फैली सनसनी

Unnao News: जनपद उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली वृद्धा बीती रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

Report :  Naman Mishra
Update: 2022-10-08 07:23 GMT

उन्नाव: घर में सो रही वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या, गांव में फैली सनसनी

Unnao News: जनपद उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र (Sohramau police station area) के एक गांव में रहने वाली वृद्धा बीती रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। बेटी की तहरीर पर पुलिस (UP Police) ने घर में घुसकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बिकामऊ गांव की रहने वाली शारदा देवी (60) पत्नी स्व. अमरनाथ घर पर अकेली रह रही थी। देर रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम।

सुबह खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की है वहीं वृद्धा के सिर व पेट पर चोट के गंभीर निशान भी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के एक बेटी प्रतीक्षा तिवारी है जिसकी दो वर्ष पहले फतेहपुर थाना बिंदकी के पैगंबर पुर गांव निवासी दीपक तिवारी के साथ शादी हो गई थी।

एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

मृतका शारदा देवी घर गांव के बाहर है और वह अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेजा है परिजनों के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है अफसरों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News