Baghpat News: बागपत में दो अलग-अलग जगहों पर यमुना नदी में डूबने से तीन युवक की हुई मौत

आज जिले में दो अन्य जगहों से तीन युवक की मौत की खबर आ रही है। तीनों युवक बगल के यमुना नदीं में नहाने गए थें..

Report :  Paras Jain
Published By :  Deepak Raj
Update:2021-08-18 18:33 IST

मृतक के घर के बाहर इकट्ठे लोग

Baghpat News: बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में यमुना खादर में बुधवार को यमुना में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए, जिसमें एक तो किसी तरह बाहर निकल गया जबकि दो युवको की डूबने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

मीडिया को घटना की जानकारी देता ग्रामीण


बता दे कि लुहारी गांव के रहने वाले 16 वर्षीय मुकिम उर्फ अनस अपने दोस्त 15 वर्षीय साकिब निवासी खामपुर व 16 वर्षीय सोनू निवासी खामपुर के साथ बुधवार की दोपहर यमुना में नहाने गए थे, जहां पर नहाते हुए तीनों दोस्त युमना में अंदर तक चले गए। जहां पर एक गहरे कुंड में फंसने से तीनों डूबने लगे। इस पर सोनू किसी तरह अपनी जान बचाकर यमुना से बाहर निकल आया, लेकिन साकिब व मुकिम वहीं पर फंसे रह गए। अपने दोनो दोस्तों को वही पर फंसा देख सोनू ने शोर मचा दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान वहां पर पहुंचे।

सोनू ने किसानों को बताया कि उसके दो दोस्त पानी में डूब गए है। किसानों ने गांव के गोताखोरो को बुलाया। गोताखोरो ने मुकिम व साकिब को गंभीर हालत में यमुना से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों के शरीर में पानी भर चुका था। परिजन उन्हें लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनो के शव लेकर गांव चले गए। सूचना पर पुलिस भी लुहारी गांव पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों ने दोनो के पोस्टमार्टम के लिए कहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


17 वर्षीय किशोर यमुना में डूबा- एनडीआरएफ और गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

Baghpat News: बागपत कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी में नहाने गये एक किशोर के डूबने से हड़कम्प मच गया। किशोर बकरी चराने के लिए घर से यमुना की ओर निकला था। जैसे ही वह यमुना पक्का घाट पर पहुँचा और नहाने लगा तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और यमुना में डूब गया। किशोर के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए और किशोर को डूबने से बचाने का काफी प्रयास किया परन्तु सफलता नही मिल सकी।

मृतक के घर के बाहर इकट्ठे लोग

तभी आनन फानन में पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन व परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। डूबने वाले किशोर का नाम सुहेल पुत्र यूसुफ निवासी माता कॉलोनी बागपत है जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। किशोर के भाई शकील ने बताया है कि वह मूल रूप से नोएडा के भट्टा पारसौल के रहने वाले है जो कि पिछले तीन वर्षो से बागपत में रह रहे है। सुहेल सब्जी बेचकर घर का गुजारा किया करता है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश कराई। घंटों की मशक्कत के बाद भी अभी तक सफलता नही मिल सकी है। फिलहाल पीड़ित परिजन भी घबराए हुए है और यमुना में किशोर की तलाश के लिए गोताखोरो व एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ।

Tags:    

Similar News