Baghpat News:देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे पर आई दरारें, निर्माण पर उठ रहे सवाल

Baghpat News: देश के सबसे हाईटेक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर निर्माण के कुछ समय बाद ही गड्ढे होने के साथ दरारे भी आने लगी थी। गड्ढों के कारण टायर फटने से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।

Report :  Paras Jain
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-03-09 18:45 IST

हाईटेक एक्सप्रेस-वे पर आई दरारें।

Baghpat News: देश के सबसे हाईटेक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (Hitech Eastern Peripheral Expressway) पर निर्माण के कुछ समय बाद ही गड्ढे होने के साथ दरारे भी आने लगी थी। गड्ढों के कारण टायर फटने से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। अब निरंतर दरारों की संख्या बढ़ने से वाहन चालकों निर्माण कार्य पर सवाल भी उठाने लगे हैं।

एक्सप्रेस-वे के मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और दरारें

आपको बता दें कि 11 हजार कराेड़ की लागत से 135 किलाेमीटर लंबा देश में सर्वाधिक वाहनों की रफ्तार वाला एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हुआ था। कई राज्यों को जोड़ना वाले एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई ने वाहनों की रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटा तय की है। लेकिन चालक यहां पर वाहनों को तय रफ्तार से भी अधिक दौड़ते हैं और दौड़ाने का प्रयास भी करते हैं। पर एक्सप्रेस-वे के मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ दरारें भी निर्माण के कुछ दिन बाद ही आने लगी थी।

गड्ढों व दरारों के कारण आए दिन हो रहे हादसे

कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन सभी खानापूर्ति कर वापस लौट गए। अब गड्ढों व दरारों के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। इसका कारण रहता है तेज रफ्तार वाहनों के टायर गड्ढे या दरारों मे आकर फटना। दुर्टनाग्रस्त वाहनों में सवार कई लोगों की जान भी गड्ढों के कारण जा चुकी है।

कंपनी ने मानक के अनुसार सामग्री का नहीं किया प्रयोग: वाहन चालक

अब गड्ढों के साथ मार्ग पर आ रही दरारों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वाहन चालक जितेंद्र, राहुल, मनोज आदि का कहना है कि निर्माण कंपनी ने मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया है। खानापूर्ति कर कार्य को पूरा किया गया। अगर यही सामग्री का प्रयोग होता तो मार्ग पर गड्ढे व दरार होने से लोगों की जान नहीं जाती। निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग चालकों ने एनएचएआइ से की है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News