Baghpat: आज बागपत पहुंचेंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Keshav Prasad Maurya In Baghpat: भाजपा की जन विश्वास यात्रा व रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। बागपत के बड़ौत के जनता वैदिक पीजी डिग्री कॉलेज के मैदान में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Report :  Paras Jain
Published By :  Shreya
Update: 2021-12-23 06:50 GMT

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Keshav Prasad Maurya In Baghpat: भाजपा की जन विश्वास यात्रा (BJP Jan Vishwas Yatra) व रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। बागपत के बड़ौत के जनता वैदिक पीजी डिग्री कॉलेज (Janta Vedic PG Degree College) के मैदान में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां पर यह यात्रा एक सभा में तब्दील हो जाएगी जिसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) संबंधित करेंगे। 

शामली-बागपत बॉर्डर (Shamli-Baghpat Border) यानी ककड़ीपुर चैकपोस्ट (Kakripur Check Post) पर इस यात्रा के स्वागत में भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा शामली (Shamli) से इस यात्रा के बागपत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) पर पुष्पवर्षा भी की जाएगी । फिलहाल जेवी कॉलेज (Janta Vedic College) के मैदान में इस सभा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। 

पुलिस फोर्स (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल (Police Force) तैनात किया है। वहीं हैलीपैड की सुरक्षा के लिए भी अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। जनपद बागपत व आसपास से पुलिसबल को लगाया गया है । सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को सभास्थल के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। 

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

यात्रा के संयोजक डॉ नीरज कौशिक (Dr. Neeraj Kaushik) ने बताया कि इस सभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) पहुंचेंगे। जोकि जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अब देखना ये है कि आज चौधरी चरण सिंह की 119वी जयंती (Chaudhary Charan Singh Jayanti) भी है और बागपत चरण सिंह की कर्मभूमि रही है। आज किसानों के गढ़ और जाटलैंड से डिप्टी सीएम किसानों को क्या उपहार देते हैं? यहां मंच से किसानों के लिए, बागपत जनपदवासियों के लिए क्या घोषणा करते हैं? इस पर सबकी निगाहें टिकी है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News