Deputy CM in Bijnor : 233 कार्यों का लोकार्पण और आठ सौ करोड़ का शिलान्यास

Deputy CM in Bijnor : केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 233 कार्यो का लोकार्पण, 8 सौ करोड़ का शिलान्यास कर रहा हूँ।

Published By :  Shraddha
Update: 2021-12-08 12:08 GMT

 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Deputy CM in Bijnor : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने बीजेपी मंत्री,विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सौगात लेकर आया हूँ। 233 कार्यो का लोकार्पण, 8 सौ करोड़ का शिलान्यास कर रहा हूँ। चांदपुर बिजनौर नूरपुर सहित अन्य विधानसभाओं की भी कार्य योजना की घोषणा की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। नरेंद्र मोदी के 7 साल की काम की तुलना कांग्रेस के 60 साल के कामों से भी नहीं की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में आप अगर कमल का फूल खिलाएंगे तो विकास का काम होगा। 2017 में कमल का फूल खिलने से पहले उत्तर प्रदेश के हालात क्या थे आप सभी को पता है। उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार के माफिया सक्रिय थे, आप लोगों ने जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने का अवसर दिया तो यह माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए या तो जेल में है।

केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां कानून व्यवस्था के तहत गुंडे माफियाओं पर शिकंजा कसा गया। साथ ही पिछली सरकारों की अपेक्षा पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली 24 घंटे अब आ रही है। अगर बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनती तो आज के सुशासन का क्या होता। एक बहन को जब भाई बचाने के लिए जाता है तो उसे किस तरीके से मौत के घाट उतारा जाता है यह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार थी। अगस्त में राम लला की भूमि में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। यह बीजेपी सरकार की ही देन है।

 बिजनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ 

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर ओवैसी जैसों की छाती क्यों फटती है। बीएसपी और समाजवादी पार्टी में क्या राम लला का मंदिर बनाने के लिए कुछ सोचा गया था। भगवान श्रीराम क्या हमारे पूर्वज हैं, इन सब के पूर्वज नहीं हैं। लेकिन रामलला का मंदिर बनवाने के लिए बीजेपी ने जो काम किया है और मंदिर निर्माण का काम जो चल रहा है वह सिर्फ बीजेपी में ही संभव था। यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की विजय है जबकि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लगातार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। शिव भक्त जो कावंड लेकर जा रहे हैं उन पर लाठी बरसाने का काम इन्हीं की सरकारों ने किया है। अब जब कांवड़ियां निकलते हैं तो बीजेपी सरकार में उन पर पुष्प वर्षा होती है। राम जन्म भूमि की भूमि पर हम होली मनाने का काम कर रहे हैं। हम भेदभाव के साथ नहीं विकास के साथ काम कर रहे हैं।

प्रयागराज कुंभ (Prayagraj Kumbh) के स्नान में 24 करोड़ लोग आए थे। देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए खजाना खोल दिया। देश में अभी भी बहुत सारे ऐसे हिस्से हैं जहां पर लोगों पर रहने के लिए मकान नहीं थे। आजादी के बाद गांव में बिजली पहुंच गई। अन्य पार्टियों की सरकारों में गरीब के घरों पर चूल्हा नहीं जलता था। जबकि आमिर के घर पर चूल्हा जल रहा था। हम हिंदू मुसलमान का भेदभाव नहीं करते हमने सब के विकास के साथ-साथ सबको योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। जबकि अन्य सरकारों में ही एक समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि आम जनता की सेवा और देश की सेवा के लिए हम बने हैं। कोई ऐसा विपक्षी नेता है जो सबके साथ और सबका हो। इन नेताओं को सेवा नहीं अपनी तिजोरी भरने का रास्ता चाहिए। प्रधानमंत्री सम्मान निधि (Prime Minister Award Fund) देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी जा रही है। याद दिला रहा हूं आपको कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया भेजते थे। जिसके पहुंचते-पहुंचते और 15 पैसे ही पहुंचते थे।

याद है दलालों की जो सरकार चल रही थी। सपा, बसपा, कांग्रेस इन सरकारों ने अपना लाभ और अपने परिवार का लाभ देने का काम किया है। हम 24 करोड़ लोगों पर विचार करते हैं। जबकि यह छुट्टी पर घूमने और लोगों को लूटने का काम करते हैं। सात साल में हमने 75 जिलों का बिना भेदभाव के साथ विकास किया है। यह महात्मा विदुर की धरती है। यहां पर पांडव श्री कृष्णा आए थे। इस जिले में कितना काम हुआ है आपको पता है। 15 साल सपा और बसपा की सरकार में जितना काम हुआ वो काम 5 साल में भाजपा सरकार में हुआ है। उतना और किसी सरकार में नहीं हुआ। किसी भी सरकार में सरकारी नौकरियां बिना रुपए के नहीं मिलती थी। जबकि बीजेपी सरकार में योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया गया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News