Up Election 2022 : कांग्रेस ने शहीद की मां को दिया बिजनौर सदर सीट से टिकट

Up Election 2022 : प्रियंका गांधी ने सुलेमान की मां अकबरी बेगम को बिजनौर सदर सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-29 06:46 GMT

Up Election 2022 : यूपी में विधानसभा चुनाव (Up election 2022) का बिगुल बज चुका है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ( Congress General Secretary and UP in-charge Priyanka Gandhi Vadra) ने प्रदेश भर में संघर्षशील महिलाओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। CAA के विरोध में पुलिस की गोली से मारे गए सुलेमान की मां अकबरी बेगम (Akbari begum) को प्रियंका ने बिजनौर सदर सीट (Bijnor sadar seat) से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर 10 मार्च को आने वाले चुनावी नतीजों में अकबरी बेगम के ऊपर जनता कितनी मेहरबान होती नजर आएगी|

अकबरी बेगम को मिला टिकट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 में ऐसी महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। जिन महिलाओं ने अपने परिवारों पर अत्याचार व दुख झेला है। जिनमें से एक नाम है अकबरी बेगम का, जो बिजनौर के नहटौर इलाके की रहने वाली है। गौरतलब है कि अकबरी बेगम का तीसरे नंबर का सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय सुलेमान दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रहा था। सुलेमान 15 दिसंबर 2019 को दिल्ली से नहटौर अपने घर आया हुआ था।


NRC-CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल थी अकबरी बेगम

20 दिसंबर 2019 को बिजनौर के नहटौर में यानी जुमे के दिन सुलेमान जुमे की नमाज पढ़ने गया था। उसी दिन सैकड़ों मुस्लिमों ने जुमे की नमाज के बाद NRC-CAA के विरोध में जुलूस निकालकर जमकर हंगामा शुरू कर दी थी। मुस्लिमों ने जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव आगजनी तोड़फोड़ शुरू कर दी थी।

सुलेमान के भाई शुऐब के मुताबिक सुलेमान व अनस जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घर की ओर आ रहे थे कि पुलिस ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी थी जिसमे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी ।

कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा 24 दिसंबर 2019 को मृतक के परिवार वालों से भी मिली थी। प्रियंका गांधी ने सुलेमान की मां अकबरी बेगम को अभी हाल ही में बिजनौर सदर सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि अकबरी बेगम ने अपना पर्चा दाखिल भी कर दिया है और अब अकबरी बेगम वोट मांगने के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार में जुट गई है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News