UP Election 2022: चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, पार्टी कराएगी महिला मैराथन दौड़

UP Election 2022: कांग्रेस की ओर से आगामी 19 तारीख को मेरठ जनपद में महिला मैराथन दौड़ आयोजित की गई है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने दी है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shreya
Update:2021-12-16 18:28 IST
Priyanka Gandhi (फोटो- न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में जहां बाकी दल अलग-अलग जाति और धर्म के वोटबैंक (Uttar Pradesh Vote Bank) पर पकड़ रखते हैं तो वहीं कांग्रेस (Congress) 50 फीसदी मतदाता वर्ग को लुभाने के साथ यूपी में अलग वोटबेस तैयार कर रही है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं...' (Ladki Hun Lad Sakti Hun) इस स्लोगन के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Ki Rajniti) में कांग्रेस को उसकी पुरानी पहचान फिर से दिलाने के प्रयास में लगी है।

इसी क्रम में कांग्रेस (Congress) द्वारा आगामी 19 तारीख को मेरठ जनपद (Meerut) में महिला मैराथन दौड़ (Mahila Marathon Dod) आयोजित की गई है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर (HariKishan Ambedkar) ने आज गुरुवार को दी है। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को कैलाश प्रकाश मैदान (Kailash Prakash Stadium) से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ (Women Marathon Running) आयोजित की गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Akhil Bharatiya Congress Committee) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने जिस दिन से "लड़की हु,लड़ सकती हूं" का नारा दिया है, उस दिन से उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा को बदल दिया है।

छात्राओं में दौड़ को लेकर उत्साह

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार मैराथन दौड़ के लिये जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी को सयोजक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेरठ प्रभारी अजित सिंह दोला व नसीम खान को ऑब्जर्वर बनाया गया हैं। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला दौड़ के लिये लगातार दौड़ को सफल बनाने के लिये बालिकाओं के कालिज व स्कूलों में लगातार सम्पर्क कर रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि दौड़ के लिये छात्राओं में अति उत्साह देखा जा रहा हैं। मैराथन दौड़ के विजेताओं को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा।

बता दें कि हाल ही में महिला घोषणा पत्र (Mahila Ghoshna Patra) जारी कर कांग्रेस (Congress) पार्टी की तरफ से महिलाओं को कई लुभावने वादे किये गए। इस 'शक्ति विधान' (Shakti Vidhan) घोषणा पत्र में महिलाओं के स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत से जुड़े कई बड़े ऐलान किये गए। इसके साथ ही कांग्रेस ने महिलाओं को यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunaav) में 40 फीसदी टिकट देने के वादे के साथ प्रदेश में 20 लाख नई सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी नौकरियां महिलाओं को देने का वादा भी किया गया। इससे साफ हो गया है कि मिशन 2022 (Mission 2022) में सफलता के लिए आधी आबादी को रिझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News