मथुरा में अभी से लोगों के सिर चढ़ा होली का खुमार, तैयारियों में जुटे लोग, 5 मार्च से शुरू हो जाएगा धमाल

जैसे जैसे होली करीब आ रही है वैसे वैसे त्यौहार का धमाल मंदिरों में परवान पर चढ़ता जा रहा है। ठाकुरजी को गुलाल लगाने की शुरुआत तो फाल्गुन लगने के साथ ही शुरू गई थी। इन दिनों द्वारिकाधीश, राधाबल्लभ, लाड़ली मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में होली के पद गायन प्रारंभ हो गए हैं। श्रद्धालु होली के मूड में आते जा रहे हैं।

Update: 2017-02-26 04:21 GMT

मथुरा : जैसे जैसे होली करीब आ रही है वैसे वैसे त्यौहार का धमाल मंदिरों में परवान पर चढ़ता जा रहा है। ठाकुरजी को गुलाल लगाने की शुरुआत तो फाल्गुन लगने के साथ ही शुरू गई थी। इन दिनों द्वारिकाधीश, राधाबल्लभ, लाड़ली मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में होली के पद गायन प्रारंभ हो गए हैं। श्रद्धालु होली के मूड में आते जा रहे हैं। ठाकुरजी के लिए होली की विशेष रूप से पोशाक तैयार हो रही है। सोने और चांदी की पिचकारियों को चमकाया जा रहा है। टेसू के फूलों और अखरोट की गुलाल के आर्डर दे दिए गए हैं। होली का धमाल 5 मार्च से परवान पर पहुंच जाएगा।

-भगवान श्रीकृष्ण के गांव नंदगांव के हुरियारें 5 मार्च को राधा जी की नगरी बरसाना पहुंचेंगे।

-जहां मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी।

-इसके साथ ही ब्रज में होली की धूम मच जाएगी। मंदिरों में होली उत्सव मनाए जाएंगे।

-इसमें 6 मार्च को विश्व प्रसिद्ध बरसाने की लट्ठमार होली होगी, जिसमें बरसाने की ग्वालिन होली खेलने आए नंद गांव के हुरियारों पर रंगीली गली में लट्ठ बरसाएगी।

-वहीं हुरियारें पिचकारी चलाएंगे। इसके दूसरे दिन 7 मार्च को नंदगांव में होली होगी, जिसमें बरसाने के हुरियारें होली खेलने जाएंगे।

-इसके अलावा 8 मार्च कोवृंदावन में होली होगी। यहां वृद्धाश्रमों में रहने वाली पश्चिम

बंगाल की महिलाओं के लिए विशेष होली का उत्सव होगा।

-साथ ही 9 मार्च को मथुरा स्थितश्रीकृष्ण जन्मभूमि में होली का आयोजन होगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

-लट्ठमार होली की तैयारी में अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 4 जोन 9 सेक्टरों में बांटा है।

-उन्होंने रंगीली गली चौक, सुदामा चौक और लाडलीजी मंदिर तथा प्रिया कुंड कानिरीक्षण किया।

-प्रिया कुंड वृषभानु कुंड की बेरिकेडिंग कराने, 22 सीसीटीवी कैमरे लगाने, दो कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गये हैं ।

-मेला क्षेत्र में भंडारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मेला के दौरान100 बसें चलाई जाएंगी।

-पहली बार लट्टमार होली के दौरान नंदगांव बरसाना के हुरियारों को लाने ले जाने के लिए रोडवेज छह बसें लगाएगा।

-जिनका किराया लाड़ली जी मंदिर द्वारा दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News