Pilibhit News: CM योगी आदित्यनाथ के गुरू भाई का निधन, आश्रम में उमड़ी भारी भीड़

Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू भाई महंत योगी शांतिनाथ महाराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। महंत योगी शांतिनाथ काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

Update:2024-10-09 11:37 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरू भाई का निधन (न्यूजट्रैक)

Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू भाई महंत योगी शांतिनाथ महाराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। महंत योगी शांतिनाथ काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीती रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान योगी शांतिनाथ महाराज ने दम तोड़ दिया। महंत योगी शांतिनाथ न्यूरानपुर मुड़िया आश्रम में रहते थे। योगी शांतिनाथ महाराज की निधन की जानकारी होते ही आश्रम में लोगों की भारी भीड़ अंतिम द र्षन के लिए एकत्रित हो गयी। भीड़ को देखते हुए आश्रम में पुलिस बल भी तैनात कर दी गयी है। 

पूजा के दौरान महंत शांतिनाथ ने ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू भाई महंत योगी शांतिनाथ की मौत उस समय हुई। जब वह संध्या पूजा पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक महंत योगी शांतिनाथ के पूजा स्थल पर गिर जाने के बाद आश्रम में मौजूद संतों में हड़कंप मच गया।

आश्रम के संत तुरंत महंत शांतिनाथ को लेकर बिलसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महंत को मृत घोषित कर दिया। महंत शांतिनाथ के निधन की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आश्रम में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। वहीं महंत शांतिनाथ के निधन की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर मठ को दे दिया गया है।

25 साल से न्यूरानपुर में की थी आश्रम की स्थापना

महंत योगी शांतिनाथ पहले गोरखपुर मठ में ही रहते थे। लेकिन 25 साल पहले वह पीलीभीत पहुंचे और न्यूरानपुर में एक आश्रम की स्थापना की। सादगी और आध्यात्मिक सेवा के चलते महंत शांतिनाथ का स्थानीय लोग काफी सम्मान करते थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महंत शांतिनाथ का आध्यात्मिक रिश्ता था। हाल ही में मुख्यमंत्री उनके मुलाकात करने के लिए पीलीभीत पहुंचे थे। महंत शांतिनाथ के निधन के बाद इलाके में शोक का माहौल है। आश्रम में समर्थकों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी है। भीड़ के चलते पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News