ड्राइवर संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई महिला कांस्टेबल, पत्नी को पहले से था शक

पी के शाहजहांपुर में महिला कांस्टेबल और उसके प्रेमी को रंगरलिया मनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमी सोमवार (4 सितंबर) महिला कांस्टेबल के घर पहुंचा था। तभी प्रेमी की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने दोनो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मौके से दोनो को पकड़कर थाने लाया गया।

Update: 2017-09-04 12:44 GMT
ड्राइवर संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई महिला कांस्टेबल, पत्नी को पहले से था शक

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में महिला कांस्टेबल और उसके प्रेमी को रंगरलियां मनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमी सोमवार (4 सितंबर) महिला कांस्टेबल के घर पहुंचा था। तभी प्रेमी की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने दोनो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मौके से दोनो को पकड़कर थाने लाया गया।

मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से कतरा रही है। पुलिस पूरी तरह से मामले को दबाने मे जुटी है।

क्या था मामला?

दरअसल मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड का है। यहां का रहने वाला करन नाम का शख्स जिला अस्पताल मे एंबुलेंस ड्राईवर है। ड्राईवर की पत्नी के मुताबिक उसके पति का प्रेम प्रसंग पिछले काफी टाईम से महिला कांस्टेबल से चल रहा था। जिसको लेकर उसके पति से विवाद होता रहता था। पत्नी के मुताबिक उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी उसका एक बच्चा भी है।

क्या कहा पत्नी ने?

पत्नी का कहना है कि रविवार रात उसके पति ने कहा कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। उसने कोई विरोध नही किया और पति को जाने दिया। लेकिन उसे शक था कि उसका पति कहीं बाहर नही जा रहा है। इसलिए सोमवार को उसने नया सिम खरीदा और अपने पति को फोन किया और उससे पूछा कि तुम कहां हो जिसके पति ने कहा कि हम शाहजहांपुर में है। इसके बाद उसके शक यकीन मे बदल गया। और वह महिला कांस्टेबल के घर जाकर धमकी और घर के बाहर से अपने पति को फोन किया। लेकिन तब वह यह कह रहा था कि वह बाहर है। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को महिला कांस्टेबल के घर से गिरफ्तार किया। उस वक्त महिला कांस्टेबल भी घर पर ही मोजूद थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला कांस्टेबल और उसके प्रेमी ड्राईवर को पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस ने बताने से किया इंकार

मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को दबाने मे जुटी हुई है। इस मामले पर पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से बच रही है। हालांकि एसएसआई ने सिर्फ इतना बताया कि दोनो के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। आगे कुछ और बताने से इंकार कर दिया।

Tags:    

Similar News