Pratapgarh News: आईएएस अभय सिंह ने वृद्ध आश्रम में गरीब असहाय वृद्धों को बांटे कंबल

Pratapgarh News: जिले में आईएएस अभय सिंह ने वृद्ध आश्रम में जाकर के गरीब असहाय वृद्ध लोगों को कंबल और जरूरत का सामान वितरित किया।

Update: 2023-01-05 16:34 GMT

प्रतापगढ़: आईएएस अभय सिंह ने वृद्ध आश्रम में गरीब असहाय वृद्धों को बांटे कंबल

Pratapgarh News: जिले में आईएएस अभय सिंह ने वृद्ध आश्रम में जाकर के गरीब असहाय वृद्ध लोगों को कंबल और जरूरत का सामान वितरित किया। बता दें कि प्रतापगढ़ जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है। लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है।

गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले युवा समाज सेवी आईएएस अभय सिंह अपने पिता के जन्म जयंती के अवसर पर सुबह भंडारे का आयोजन किया गया था और शाम को वृद्धा आश्रम में जाकर के गरीब लोगों को परिवार जैसा एहसास हो इसके लिए उन्हें गरम कपड़ा दे करके उन्हें शरद से बचाने के लिए लोगों को आग्रह किया। हर वर्ष सर्दी के दिनों में गांवों में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित अन्य कपडों को वितरण करते है।

गरीब असहाय वृद्धों को डेढ़ सौ कंबल का वितरण

गुरुवार को उन्होंने वृद्धा आश्रम पहुंचकर गरीब बुजुर्ग महिला व वृद्ध आदमियों के बीच लगभग डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया। समाज सेवी ने पूछे जाने पर कहा कि इस साल अन्य अन्य वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है। जिससे गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना होगा। समाज सेवी अभय सिंह ने कहा कि इस वर्ष डेढ़ सौ गरीबों के बीच कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बता दें कि बीते वर्ष समाजसेवी ने जिले के कई प्रखंड क्षेत्रो में जाकर करीब एक हजार गरीबों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था। जिले के गरीब ग्रामीण जिला प्रशासन व समाज के जिम्मेदार लोगों से कंबल पाने की बाट जोहते रहते है। सर्दी के दिनों में लोगों के सहयोग से कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती हे।

Tags:    

Similar News