Prayagraj: ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, पास में मिला माता का शव

Prayagraj: जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के डोकरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति अरविंद कुमार ने बीती रात आंगन में लगे पेड़ से सारी द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, मृतक व्यक्ति के देह के पास ही उसकी 80 वर्षीय माता भी मृत अवस्था में पाई गई हैं।

Report :  Syed Raza
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-19 09:09 GMT
मौके पर पहुंची पुलिस। 

Prayagraj: जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र (Phulpur Police Station Area) के डोकरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति अरविंद कुमार ने बीती रात आंगन में लगे पेड़ से सारी द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, मृतक के पास से 7 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों एवं अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए, परिचालित करने की बात कही है।

गौरतलब हो कि मृतक व्यक्ति के देह के पास ही उसकी 80 वर्षीय माता भी मृत अवस्था में पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक प्रारंभिक जांच के अनुसार शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है एवं मृत्यु का कारण हृदय गति रुक जाना भी हो सकता है।


ससुराल पक्ष सहित कुल 8 लोगों का नामजद

इस पूरे विषय में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार (Senior Superintendent of Police Prayagraj Ajay Kumar) ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। प्राप्त सुसाइड नोट से यह ज्ञात हुआ है कि मृतक युवक के पत्नी के साथ ससुराल पक्ष सहित कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है ,जिसमें से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दोषियों को तलाश कर रही पुलिस

इस पूरे मामले में मृतक द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित करने एवं मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों की बात भी उल्लेखित की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है एवं बाकी दोषियों को तलाश कर उनके खिलाफ विधि रूप से धाराओं का उपयोग करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News