Prayagraj News: पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की नींव को सुदृढ़ किया हैः नन्दी

Prayagraj News: भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के क्रम में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल, मुट्ठीगंज मंडल और कीडगंज मंडल में सदस्यता अभियान हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सम्मिलित हुए

Report :  Syed Raza
Update: 2024-08-25 14:53 GMT

Prayagraj News ( Pic- Newstrack)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के हेला बस्ती तुलसीपुर प्रथम चौक मंडल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मन की बात कार्यक्रम के 113वें संस्करण को सुना। वहीं एक सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के क्रम में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल, मुट्ठीगंज मंडल और कीडगंज मंडल में सदस्यता अभियान हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सम्मिलित हुए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ओजस्वी व प्रेरणादायी विचार सदैव नई ऊर्जा का संचार करते हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारत में स्पेस टेक्नोलॉजी, तिरंगा यात्रा, एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने के साथ-साथ श्रीअन्न को लेकर चर्चा की।मंत्री नन्दी ने कहा कि हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आह्वान एक पेड़ माँ के नाम मुहीम का हिस्सा बने तथा धरती माँ को पवित्र व स्वच्छ बनाएं। इसके साथ ही आगामी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनायें जाने वाले पोषण माह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता वाले इस अभियान से अवश्य जुड़ें। पिछले वर्ष पोषण अभियान को नई शिक्षा नीति से भी जोड़ा गया था। पोषण भी पढ़ाई भी इस अभियान के द्वारा बच्चों के संतुलित विकास पर फोकस किया गया है। बच्चों का पोषण देश की प्राथमिकता है।


प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और नीतियों ने 21वीं सदी में भारत को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की नींव को सुदृढ़ किया है। उनका विजन हर भारतीय को प्रेरित करता है, और उनके प्रयासों से देश हर क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है।मंत्री नन्दी ने सदस्यता अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान की नीति-रीति से अवगत कराया एवं अभियान के दौरान अधिक से अधिक सदस्यता कराने का आह्वान किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार से सदस्यता अभियान की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर सदस्यता महाअभियान में संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने व रिकॉर्ड सदस्यों को जोड़ने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश और देश के विकास में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। मंत्री नन्दी ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सदस्यता महाअभियान में संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने व रिकॉर्ड सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, कीडगंज मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, नवरत्न कत्याल, रामजी केसरवानी, नीरज टंडन, मनमोहन मिश्रा, शिव मोहन दास गुप्ता, अनूप मिश्रा, लता उपाध्याय, धीरज केसरवानी आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News