Presidential Election 2022: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना, रात्रि प्रवास कार्यक्रम हुआ रद्द

Presidential Election 2022: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुर्मू का आज लखनऊ में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम था।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2022-07-08 23:03 IST

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना।

Presidential Election 2022: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुर्मू का आज लखनऊ में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम था, लेकिन कल राष्ट्रीय शोक होने के कारण उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया। बता दें कि मित्र देश जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) की शुक्रवार को एक पूर्व सैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कल यानी मंगलवार 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

लखनऊ में द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए लखनऊ पहुंची एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)का भव्य स्वागत किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने खुद एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की। वहीं कैबिनेट मंत्री असीम अरूण (Cabinet Minister Aseem Arun) ने मुर्मू के स्वागत में वहां ढोल बजाई। लोकभवन में बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों की बैठक में उन्होंने सभी से समर्थन करने की अपील की। इस मौके पर यूपी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनजतायी समाज की एक मातृशक्ति के रूप में सर्वसम्मत चेहरा दिया है।

डिनर कार्यक्रम में शिवपाल और राजभर भी हुए शामिल

शुक्रवार रात करीब 8 बजे द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सीएम हाउस में डिनर का आयोजन हुआ। इसमें प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, सपा के गठबंधन सहयोगी ओम प्रकाश राजभर और जनसत्ता दल के राजा भैया शामिल हुए। इसके अलावा बीएसपी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह भी इसमें शामिल हुए। बता दें कि बसपा ने मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है।

उधर, शिवपाल और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का इस डिनर कार्यक्रम में शामिल होना अखिलेश यादव के लिए झटका माना जा रहा है। बता दें कि कल ही विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी लखनऊ आए थे, लेकिन उनकी बैठक में शिवपाल और राजभर नदारद थे। जबकि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी अपने विधायकों के साथ वहां मौजूद थे। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है, जबकि मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी और उसी दिन नतीजे भी आएंगे।

Tags:    

Similar News