प्रियंका गांधी ने अब महिला सुरक्षा पर UP सरकार को घेरा, महिलाओं को एकजुट होने को कहा

प्रियंका गांधी ने गुरुवार (11 नवम्बर 2021) को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है। अपने ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा है, 'सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उप्र में महिला असुरक्षित है।

Update: 2021-11-11 06:14 GMT

प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने गुरुवार (11 नवम्बर 2021) को 'महिला सुरक्षा' के मुद्दे पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है। अपने ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा है, 'सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उप्र में महिला असुरक्षित है। सरकार के "महिला सुरक्षा" के दावे की असलियत यही है। उप्र की एक बहन को यौन शोषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें। उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो। तुम लड़की हो, लड़ सकती हो। देश की एक एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है।'

दरअसल, प्रियंका गांधी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर एक अधेड़ शख्स द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद आया है। वह वीडियो प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है।

क्या है घटना?

महिला के साथ छेड़खानी की घटना का यह वीडियो राजधानी लखनऊ के सरकारी दफ्तर का है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही (Lucknow Viral Video) हंगामा मच गया। इस वायरल वीडियो में एक अधेड़ शख्स एक युवती के साथ जमकर छेड़छाड़ (Molest) कर रहा है। यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि सरकारी कार्यालय (Government Office) ही सबसे ज्यादा नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) के नाम पर महिला कर्मियों के शोषण के प्रमुख केंद्र हैं। पता करने के बाद जानकारी मिली कि यह वायरल वीडियो गत 29 अक्टूबर के पहले का है। साथ यह भी जानकारी मिली है कि ये वीडियो सचिवालय के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Alpsankhyak Kalyan Vibhag) का है। इस वायरल वीडियो में जो अधेड़ उम्र का शख्स जिस युवती के साथ अश्लीलता कर रहा है। उसका नाम इच्छाराम यादव (Ichharam Yadav) है। वह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अनुसचिव (Under Secretary) के पद पर तैनात है। 

लंबे इंतजार के बाद आरोपी भेजा गया जेल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में जो विभाग की महिला कर्मी दिख रही है, उसने गत 29 अक्तूबर को राजधानी के हुसैनगंज थाने (Hussainganj Police Station) में अनुसचिव इच्छाराम यादव के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा (Sexual Abuse Case) दर्ज कराया था। पुलिस ने गत 29 अक्टूबर को अपने यहां यह मुकदमा दर्ज किया था। करीब 11 दिन के बाद पुलिस ने आरोपी अनु सचिव इच्छाराम यादव को गिरफ्तार किया।

Tags:    

Similar News