अब कांग्रेस चलेगी आंदोलन की राह पर

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को यूपी की राजनीति में हलचल मचाने के बाद दूसरे दिन रविवार को सुबह करीब साढे़ दस बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंची प्रियांका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे धारदार आंदोलन जारी रखने के निर्देश दिए।

Update: 2019-12-29 14:51 GMT

लखनऊ: लखनऊ में अपने दो दिवसीय दौरे में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियांका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक में साफ कहा कि यूपी में कांग्रेस को उसके पुराने तेवर में लौटना ही होगा। प्रियांका ने कहा कि कांग्रेस आंदोलन से निकली पार्टी है, पार्टी के इस तेवर को बरकरार रखना होगा और अब यूपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस को सड़क पर आंदोलन करने होंगे।

ये भी देखें: पाकिस्तान की हैवानियत! 100 बार मासूम के साथ ऐसी खौफनात हरकत, बाप रे बाप

प्रियांका गांधी ने दिया धारदार आंदोलन जारी रखने के निर्देश

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को यूपी की राजनीति में हलचल मचाने के बाद दूसरे दिन रविवार को सुबह करीब साढे़ दस बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंची प्रियांका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे धारदार आंदोलन जारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि पार्टी को आगे ले जाने के लिए जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दो को लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने यूपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने और लगातार आंदोलन चलाने को कहा।

बैठक में प्रियांका गांधी ने सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से मृत मो. वकील के परिजनों से मिल कर लौटे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और प्रमोद कृष्णन से वार्ता की और पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से मदद दिए जाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहने और उनका लगातार मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया।

ये भी देखें: दानिश कनेरिया से भेदभाव पर शोएब ने मारी पलटी

सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों से बैठक कर दोपहर बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गयीं। इससे पहले उन्होंने माल एवेन्यू में सदफ जफर के परिजनों से मुलाकात की। 19 दिसम्बर को लखनऊ में हुई हिंसा के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। सदफ पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा कर रखा है।

Tags:    

Similar News