Priyanka Gandhi Rally: पूर्वांचल के बाद अब बुंदेलखंड और पश्चिम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रियंका करेंगी रैली

Priyanka Gandhi Rally: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर वाराणसी और गोरखपुर में चुनावी रैली (UP Election 2022) के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अब इस महीने महोबा और मेरठ में बड़ी रैली करेंगी।

Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-11-08 18:30 IST

Priyanka Gandhi Rally: वाराणसी (Varanasi) और गोरखपुर (Gorakhpur News) में चुनावी रैली (UP Election 2022) के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) अब इस महीने महोबा और मेरठ में बड़ी रैली करेंगी। जिसकी तारीख एक दो दिन में जारी कर दी जायेगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Congress state president Ajay Kumar Lallu) आज रैली की तैयारियों और विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) पर रणनीति को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। अजय लल्लू जोन वार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें हर जोन के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव मौजूद रहेंगे। आने वाले चुनावी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी और इनको सफल बनाने की रणनीति पर भी काम होगा।

गौरतलब है कि वाराणसी और गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में उमड़े जनसैलाब के बाद कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। अब उनका फोकस बुंदेलखंड (Bundelkhand) और पश्चिमी यूपी (Western UP) में होने जा रही रैली पर हो गया है। बता दें इसी महीने में प्रियंका गांधी महोबा और पश्चिमी यूपी के केन्द्र मेरठ में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी करेंगी यूपी के सभी मंडलों में रैली (Priyanka Gandhi Rally)

दरअसल, प्रियंका गांधी ने यूपी के सभी मंडलों में रैली करने की योजना तैयार की है। जिसके तहत गोरखपुर और वाराणसी में उनकी रैली हो चुकी है। अब वीरों की धरती महोबा और पश्चिमी यूपी के केंद्र मेरठ (Meerut) में रैली करने की योजना है।

प्रियंका गांधी: फोटो- सोशल मीडिया 

Priyanka Gandhi Ki Taja Khabar- इस रैली को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय पदाधिकारियों से कहा गया है कि न्याय पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लेकर रैली में शामिल हों। इसके साथ ही कांग्रेस के नेताओं को विधानसभा वार लोगों को लेकर आने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिकट के दावेदारों लंबी फेहरिस्त

प्रियंका गांधी की यूपी में बढ़ी सक्रियता के बीच कांग्रेस से चुनाव लड़ने के दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है। हर सीट पर औसतन 10 आवेदन आ चुके हैं, अभी और भी आने की उम्मीद है। क्योंकि आवेदन की तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के भी भारी आवेदन कांग्रेस पार्टी(Congress Party) को मिल रहे हैं। क्योंकि प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने की घोषणा की है। कांग्रेस यूपी में गठबंधन की तलाश में भी है लेकिन उसकी बात बन नहीं पा रही है। कांग्रेस बसपा और आरएलडी से गठबंधन के पक्ष में है लेकिन बसपा उसके साथ तालमेल को लेकर राजी नहीं हुई है। वहीं जयंत पर डोरे डालने कार्य जारी है, लेकिन उनके सपा के साथ ही रहने की संभावना ज्यादा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News