...तो यूपी में कांग्रेस की डूबती नाव को पार लगायेंगी प्रियंका

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में प्रियंका प्रदेश में अपने दौरे तेज करने वाली है और जल्द ही यूपी कांग्रेस संगठन के ढीले पड़ चुके पेंचों को भी कसेंगी।;

Update:2019-05-31 21:51 IST

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में यूपी से केवल एक सीट हासिल करने वाली कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की कमान अब पूरी तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभालने का मन बना लिया है। प्रियंका गांधी अब पूरी तरह से यूपी में सक्रिय होने की तैयारी में है और परीक्षा में गड़बड़ी पर टिव्ट करके योगी सरकार को घेर कर इस ओर पहला कदम भी बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें— भ्रष्टाचार के केस में SBI बैंक के अफसरों को मिली दस-दस साल की कैद

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपने टिव्टर हैंडल पर लिखा है कि यूपीपीएससी के पेपर छापने का ठेका एक डिफाल्टर को दिया गया। आयोग के कुछ अधिकारियों ने डिफाल्टर के साथ सांठ-गांठ करके पूरी परीक्षा को कमीशन-घूसखोरी की भेंट चढ़ा दिया। सरकार की नाक के नीचे युवा ठगा जा रहा है, लेकिन यूपी सरकार डिफाल्टरों और कमीशनखोरों का हित देखने में मस्त है।

लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार संभालने वाली प्रियंका गांधी पूरी तरह से असफल साबित हुई और कांग्रेस को केवल एक लोकसभा सीट पर ही जीत दिलवा पायी, वह भी उनकी परम्परागत रायबरेली सीट, जहां से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ी थी। इसके अलावा उनके भाई राहुल गांधी भी अपनी पुश्तैनी अमेठी सीट से हार गये।

ये भी पढ़ें— GST के इन कोर्स को करके बना सकते हैं करियर

दरअसल, इस करारी हार पर मंथन के बाद अब प्रियंका एक बार फिर यूपी में कांग्रेस की सियासी साख को वापस लाना चाहती है। उनकी नजर जल्द होने वाले 11 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव पर है। इसके लिए प्रियंका ने स्वयं ही यूपी कांग्रेस का कायापलट करने की ठान ली है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में प्रियंका प्रदेश में अपने दौरे तेज करने वाली है और जल्द ही यूपी कांग्रेस संगठन के ढीले पड़ चुके पेंचों को भी कसेंगी।

Tags:    

Similar News