Ballia News: सपा नेता ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, लगाया संविधान उल्लंघन का आरोप

Ballia News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi party today news) ने बीजेपी ने संविधान की अवहेलना किया है।

Newstrack :  Rajiv Prasad
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-11-13 16:03 IST

सपा नेता ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला (social media)

Ballia News: बलिया में भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय (sp spokesperson Sushil Pandey) "कान्हजी"ने बोला हमला। भाजपा पर संविधान की अवहेलना का आरोप। (bjp par Samvidhan ke ullanghana ka arop) डबल इंजन की सरकार बोलकर भाजपा (Bjp) ने किया राजनैतिक अपराध।

यूपी के बलिया में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय"कान्हजी"ने प्रेस को एक बयान जारी कर कहा कि 2022 चुनाव के लिए मतदाता तैयार हैं। जनता के साथ धोखा हुआ और उनके सपनों को तोड़ा गया है। जनाकांक्षाओं की उपेक्षा की गयी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र (Loktantra) पर हो रहे हमलों के खिलाफ है। नागरिक अधिकारों की रक्षा समाजवादी पार्टी (Samajwadi party today news) की प्राथमिकता में शामिल है। बीजेपी ने संविधान की अवहेलना किया है। डबल इंजन की सरकार बोलकर भाजपा ने राजनैतिक अपराध किया है। यह संघीय ढांचे का अपमान है। भाजपा की नीतियां जनविरोधी है।

एसपी जनता के समर्थन से इसका जवाब देगी

केंद्र और उत्तर प्रदेश में सरकार होने के बाद भी प्रदेश की समस्याएं जस की तस है। पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार फेल है। व्यापारियों और गरीबों के साथ भाजपा षड्यंत्र कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता के समर्थन से इसका जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि के साथ रोजगार एवं पर्यटन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करना ही समाजवादी पार्टी का एजेंडा है।

समाजवादी सरकार के कार्यों का नाम बदला

कान्हजी ने कहा कि बीजेपी सरकार(bjp government) ने जनहित की दिशा में कोई नया कार्य बलिया सहित पूरे प्रदेश नहीं किया सिर्फ समाजवादी सरकार (samajwadi sarkar) के कार्यों का नाम बदला। अन्नदाता के उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा। भाजपा सरकारी खजाने को लूटने में व्यस्त है। बीजेपी के अलोकतांत्रिक और अधिनायकशाही नीतियों को समाजवादी पार्टी ही रोक सकती है। भाजपा लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट कर रही है। 2022 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News