Jaunpur News: प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाए जाने का पीएम का आवाहन

Jaunpur News: गुरुवार को 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन नेचुरल फार्मिंग' सजीव प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती और प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के दृष्टिगत किसानों को जीरो बजट की खेती (zero budget farming) हेतु प्रेरित गया।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-12-16 19:17 IST

जौनपुर: नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन नेचुरल फार्मिंग

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर आत्मनिर्भर भारत अभियान (atmanirbhar bharat abhiyan) के तहत आज गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन नेचुरल फार्मिंग (National Conference on Natural Farming) सजीव प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा प्राकृतिक खेती (natural farming) को पुनर्जीवित कर प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के दृष्टिगत किसानों को जीरो बजट की खेती (zero budget farming) हेतु प्रेरित किया गया।

गुजरात प्रदेश में आयोजित संगोष्ठी को जनपद के समस्त विकासखंड में किसान लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़कर कृषि विशेषज्ञों, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उपज का डेढ़ गुना दाम देने, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, भंडारण गृह, मूल्य सम्बर्धन, कोल्ड चेन, कृषि विविधीकरण आदि से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।


प्राकृतिक खेती अनिवार्य आवश्यकता

उन्होंने कहा कि खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशको के विकल्प का ध्यान रखकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गो आधारित खेती आज की एक अनिवार्य आवश्यकता हो गई है, इसमें सभी कृषि कार्य प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग से किए जाते हैं। प्राकृतिक खेती को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक ले जाएंगे प्राकृतिक खेती से जुड़ने से मानवता एवं इंसानियत आएगी, आत्म निर्भर भारत एवं खुशहाल किसान के लिए इसे जन आंदोलन बनाने के लिए उन्होंने किसानों से आवाहन किया।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव (Deputy Project Director Atma Dr. Ramesh Chandra Yadav) ने बताया कि विकास खण्ड वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों यथा जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, गन्ना, उद्यान एवं मत्स्य आदि को पर्यवेक्षकीय अधिकारी नामित किया गया था।


महिला कृषकों ने प्रतिभाग कर जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया

प्रधानमंत्री के सजीव प्रसारण में जनपद के कुल 4317 कृषको जिसमें 2672 पुरुष एवं 1645 महिला कृषकों ने प्रतिभाग कर जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षित कृषक अब घर घर जाकर प्राकृतिक खेती के लिए लोगों को जागरूक करेगें। बरसठी ब्लाक के सजीव प्रसारण के मौके पर उप कृषि निदेशक जयप्रकाश,  उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव, एडीओ एजी गिरजा शंकर वर्मा, राजीव त्रिपाठी, रमेश दूबे, अनिता, आशा देवी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरूष किसान उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News