Mau News: भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ नारे के साथ जनवादी जन क्रांति यात्रा पहुंची मऊ

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान द्वारा भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ का जनवादी जन क्रांति यात्रा निकाली गई है।

Report :  PREETI SINGH
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-17 14:44 GMT

जनवादी जन क्रांति यात्रा के दौरान सपा नेताओं के साथ संजय चौहान

Mau News: उत्तर-प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान द्वारा भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ का जनवादी जन क्रांति यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा बलिया से चलकर आज मऊ पहुंच गई है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस यात्रा से भाजपा के जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाकर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। यह यात्रा बलिया से निकलकर अयोध्या होते हुए लखनऊ के रामाबाई मैदान में समाप्त होगी।

इस पूरे मामले में जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जन क्रांति यात्रा निकली गई है। भाजपा के जनविरोधी नीतिओं के खिलाफ यह यात्रा यह कल बलिया से निकाली गई है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो आशीर्वाद यात्रा निकाली है हम जानना चाहते है कि आक्सीजन के अभाव में लोगों का जीवन ले लिया उसके लिए आशीर्वाद मांग रही है।


बेरोजगारी बढ़ा दिया, महंगाई बढ़ा दिया। पिछड़े दलितों के आरक्षण के प्रासंगिकता को खत्म कर दिया। इसके लिए आशीर्वाद मांग रही है। इन बिंदुओं को लेकर जनवादी पार्टी जन क्रांति यात्रा हर वर्ग के लोगों के पास जा रही है। समाजवादी पार्टी की विकाश और नीतियों पर विश्वाश दिलाने के लिए 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा बलिया से निकलकर अयोध्या होते हुए लखनऊ के रामाबाई मैदान में समाप्त होगी।


बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां की राजनीति काफी दिलचस्प हो गई है। राजनीतिक पार्टियां यात्रा व सम्मेलन के माध्यम से अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई हैं। सभी दल एक-दूसरे की कमियां गिनाने में लगे हुए हैं।

Tags:    

Similar News