Prayagraj News: महिला नर्सों का हंगामा, सरकारी डॉक्टर के खिलाफ लगाया गंभीर आरोप

Prayagraj News: प्रदर्शनकारी नर्सो का आरोप है कि स्वरूप रानी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर मुकुल आए दिन महिला कर्मचारियों के साथ अभ्रदता और बदतमीजी करते हैं। इसको लेकर सभी महिला नर्स काफी परेशान हैं।

Report :  Syed Raza
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-08 10:18 GMT

महिला नर्सों का हंगामा,  सरकारी डॉक्टर के खिलाफ लगाया गंभीर आरोप 

Prayagraj News : प्रयागराज में रानी अस्पताल में आज उस समय हंगामा हो गया, जब सैकड़ों की संख्या में महिला स्टाफ अपने ही एक डॉक्टर के खिलाफ हंगामा करने लगीं। प्रदर्शनकारी नर्सो का आरोप है कि स्वरूप रानी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर मुकुल आए दिन महिला कर्मचारियों के साथ अभ्रदता और बदतमीजी करते हैं। इसको लेकर सभी महिला नर्स काफी परेशान हैं।

बीती रात भी जब डॉक्टर मुकुल अस्पताल परिसर पहुंचे, तो एक नर्स के साथ उन्होंने बदतमीजी की। इसी को लेकर आज सुबह अस्पताल में मौजूद सभी नर्स आक्रोशित हो गई और अपना काम छोड़कर डॉक्टर के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगी। भारी संख्या में आक्रोशित महिलाएं प्रदर्शन करने लगी जिसके बाद आला अधिकारी अस्पताल पहुँचे।


नर्सों का आरोप 

 प्रदर्शन कर रही महिला नर्सो का कहना है कि बीती रात 11 बजे डॉ मुकुल अस्पताल पहुँचे और फिर से नर्सो के साथ बदतमीज़ी करने लगे, प्रदर्शन कर रही नर्सो का कहना यह भी है कि वह कई बार हाथ भी उठा चुके हैं। यहां तक डॉ. मुकुल अस्पताल परिसर में बंदूक लेकर के भी आते हैं।


आए दिन डॉ मुकुल अपशब्द भाषा का भी प्रयोग करते हैं और महिला नर्सों को अकेले में बुलाने की बात करते हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने ये भी कहा कि डॉक्टर मुकुल शराब पीकर अस्पताल परिसर में आते है।उधर मौके पर पहुंचे नोडल अफसर कहना है कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं की बातें को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है और जो भी दोषी पाई जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


आक्रोशित नर्सो को समझाया गया

 स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज का सरकारी अस्पताल है जहां पर हमेशा सेकड़ो से अधिक संख्या में मरीज आते रहते हैं ।आज महिला नर्सो के  प्रदर्शन की वजह से मरीज काफी परेशान हुए। कई घंटों तक चिकित्सा की स्थिति बदहाल रही। आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित नर्सो को समझाया गया जिसके बाद अब स्थिति सामान्य है।

 Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News