UP Election 2022: सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का दावा, बनेगी सपा सरकार

सपा कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला

Report :  Amit Pandey
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-12 13:20 GMT

सपा महिला महामोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा (फोटो-न्यूजट्रैक)

UP Election: विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के सिलसिले में संतकबीरनगर (SantKabirNagar) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Today News) कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी लीलावती कुशवाहा (Leelavati Kushwaha) ने कहा है कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आयी है, महिला उत्पीड़न, हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और उनके मान-सम्मान पर हमला हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई सूनी है, जीवन दूभर हो गया है।

लीलावती कुशवाहा (Leelavati Kushwaha) ने कहा प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता दवा और ऑक्सीजन के अभाव में मरती रही और प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप्र में अखिलेश यादव की सरकार बना कर ही सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।


महिला नेत्री ने महिलाओं का आह्वान किया कि गांव-गांव समाजवादी सरकार बनाने के लिए लग जाएं। लीलावती कुशवाहा (Leelavati Kushwaha) ने कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी से समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी महिला जिला अध्यक्ष-शकुंतला यादव, अंकिता पत्नी बाबी, प्रिया पाठक, समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, केडी यादव, लोरिक यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि आज से ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय यात्रा का कानपुर से आरंभ किया है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तौर पर निचले स्तर तक अपनी पैठ बनाने में लगी है ताकि चुनाव में मजबूती के साथ भाजपा को चुनौती दे सके।

Tags:    

Similar News