Raebareli News: सीओ वंदना सिंह बनीं सिंघम, लग्जरी कारों में चलते बार का किया पर्दाफाश

Raebareli News: वंदना सिंह ने एक ऐसे ढाबे पर भी दबिश दे दी जो दिखावे के लिए तो रेस्टोरेंट चलाता था लेकिन वास्तव में यहां शराब पिलाने के लिए गुप्त बार बनाया गया था।

Report :  Narendra Singh
Update: 2022-12-15 03:51 GMT

लग्जरी कारों में चलते बार का किया पर्दाफाश

Raebareli News: ढाबों पर हो रही मारपीट व शराब पीने को लेकर आज रात्रि रायबरेली में सदर सर्किल की महिला सीओ का लेडी सिंघम का रूप देखने को मिला है। यहां सदर सर्किल की महिला सीओ वंदना सिंह ने कार में बार चलाने वालों को रंगे हाथ पकड़ा है। इतना ही नहीं,वंदना सिंह ने एक ऐसे ढाबे पर भी दबिश दे दी जो दिखावे के लिए तो रेस्टोरेंट चलाता था लेकिन वास्तव में यहां शराब पिलाने के लिए गुप्त बार बनाया गया था। सीओ वंदना सिंह ने इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही दो लोगों के खिलाफ धारा 34 की कार्रवाई की है।

दरअसल पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को जानकारी मिली थी कि हाइवे के ढाबों पर अवैध बार चलाये जा रहे हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि रात ढलते ही यहां ढाबों के आसपास लक्ज़री कारें बार में तब्दील हो जाती हैं जिन्हें रसूखदार लोगों का संरक्षण हासिल है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने वंदना सिंह को मिशन गुप्त रखने की हिदायत के साथ मध्य रात्रि में भदोखर थाना इलाके में विराट ढाबे की जांच को रवाना किया। यहां सीओ ने अपने विश्वस्त कर्मियों के साथ छापेमारी की तो इलाके में भगदड़ मच गई। कई कारें ऐसी थीं जो भागने में सफल रहीं जिनपर प्रतिबंधित नीली लाल बत्तियां लगी थीं।

कार भीतर से बार में तब्दील

पुलिस कर्मियों ने कुछ कारों को पकड़ लिया जो भीतर से बार में तब्दील थीं। बाद में विराट ढाबे की तलाशी ली गई तो वहां गुप्त अवैध बार चलता हुआ मिला। विराट ढाबा पर आए दिन मारपीट और गुंडे बदमाश दहशत फैलाया करते थे इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को जानकारी मिली तो उन्होंने इस पर लेडी सिंघम वंदना सिंह को लगाया था। जिसमें उन्हें कामयाबी भी मिली। वंदना सिंह का यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News