Raebareli News: भीतरगांव गांव में एक ही दिन में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Raebareli News: खीरों रायबरेली के भीतरगांव गांव में मंगलवार को एक ही दिन में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। किसी की हार्टअटैक तो किसी की बीमारी के चलते जान गई।;

Report :  Narendra Singh
Update:2023-02-21 23:23 IST
Six people, including three women, died in a single day in Bhitargaon village in Rae Bareli.

रायबरेली: भीतरगांव गांव में एक ही दिन में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, से मचा हड़कंप

  • whatsapp icon

Raebareli News: खीरों रायबरेली के भीतरगांव गांव में मंगलवार को एक ही दिन में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। किसी की हार्टअटैक तो किसी की बीमारी के चलते जान गई। एक साथ इतनी मौतों से लोगो मे दहसत का माहौल बना गया है किसी को इस बात को एहसास नहीं था कि एक दिन में ही उनकी गाँव में इतनी जानें चली जाएंगी। परिजनों में रोना पिटना मचा है। ग्रामीण भी दहशत में हैं।

खीरों ब्लॉक क्षेत्र के भीतरगांव गांव निवासी कमल तिवारी (48) पुत्र अर्जुन तिवारी की सुबह नौ बजे हाईअटैक के चलते मौत हो गई। यहीं की रहने वाली सुक्खा लोधी (74) पुत्री दसऊ लोधी बीमार चल रही थी। सुबह पांच बजे के शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान सुक्खा की मौत हो गई। बरियाथोक गांव निवासी शोभनाथ गौतम (63) पुत्र महावीर की सुबह आठ बजे हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। इसी गांव की रहने वाली ननकई प्रजापति 76 पत्नी कंधई की दोपहर एक बजे बीमारी के चलते मौत हो गई।

एक साथ कई मौतों से मचा हड़कंप

कालीखेड़ा मजरे भीतरगांव निवासी छत्रपाल लोधी (62) पुत्र नरपति काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सुबह नौ बजे छत्रपाल की मौत हो गई। गरवर का पुरवा मजरे भीतरगांव निवासी सुक्खा पाल 75 पत्नी मंगलपाल बीमार रहती थी। दोपहर 12 बजे मौत हो गई। प्रधान सर्वेश सिंह ने बताया कि किसी की मौत हाईअटैक के चलते तो किसी की बीमारी के चलते मौत हुई है। सभी का अंतिम संस्कार गेगागो गंगातट पर किया गया।

यह पहला मौका है, जब एक दिन में उनकी ग्राम सभा में एक साथ छह लोगों की मौत हुई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन लोगों की मौत का कारण अगर पोस्टमार्टम होता तो स्पष्ट हो जाता एडिशनल सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि 2 लोग सीएचसी खीरों में ब्रांडेड आए थे और एक महिला अनकॉन्शियस थी जिसको रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था बाकी जानकारी नही है डीएम माला श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने बताया कि गांव के कुछ दूर दूर पर के लोग हैं बाकी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है एडिशनल एसपी एसडीएम और सीओ सभी अधिकारी गए थे

Tags:    

Similar News