Raebareli News: कड़ाके की ठंड में बेघर महिला पति का इलाज कराने रिक्शा चलाकर पहुंची जिला अस्पताल, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया कंबल

Raebareli News: कड़ाके की ठंड में ये महिला अपने बेटे किशन के साथ अपने पति रामदुलारे का इलाज कराने अस्पताल आई थी।

Report :  Narendra Singh
Update: 2022-12-28 02:43 GMT

कड़ाके की ठंड में बेघर महिला पति का इलाज कराने रिक्शा चलाकर पहुंची जिला अस्पताल

Raebareli News: रायबरेली में एक महिला अपने पति को रिक्शे चलाकर अस्पताल इलाज कराने लेकर आई। कड़ाके की ठंड में ये महिला रत्ना दुर्घटना में घायल अपने पति राम दुलारे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने जब उसकी व्यथा पूछी तो उसने बताया कि उसके पति राम दुलारे मेहनत मजदूरी करते थे। अभी कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में वह घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चला। एक हफ्ते इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई लेकिन काम काज ना करने की वजह से सास ससुर ने उन्हें उनका अपने घर से बाहर निकाल दिया। वे अब रोड पर रहने को मजबूर है।

महिला ने बताया कि कहीं से पैसे का इंतजाम हुआ तो इलाज कराने के लिए वह अपने पति को अस्पताल लाई थी। लेकिन वह पैसे भी सास ससुर ने छीना लिए और उन दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। कड़ाके की ठंड में ये महिला आज फिर अपने बेटे किशन के साथ अपने पति रामदुलारे का इलाज कराने अस्पताल आई थी। मामले की जानकारी जब सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा को गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर महिला के पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसे कंबल प्रदान किया।

Full View


उचित सरकारी योजना का लाभ

पल्लवी मिश्रा ने बताया कि महिला रत्ना से बात की गई है उसने बताया है कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है। प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक उचित सरकारी योजना का लाभ दिया जाएगा। यह देखा जा रहा है कि उसकी पात्रता क्या है और उसकी जरूरत के हिसाब से उसे सरकारी योजना का लाभ जल्दी मुहैया कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News