Raebareli News: दलित युवक की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Raebareli News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया की मृतक अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को कुछ दिन पहले मार दिया था। उसी का बदला लेने के लिए नवीन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाकर अर्जुन की हत्या कर दी थी। छह

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-08-13 04:25 GMT

Raebareli News (Pic: Newstrack)

Raebareli News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दलित युवक की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे बीतने के बाद हत्या में शामिल 6 हत्यारोपियों को मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बीते दिन दिन मृतक अर्जुन पासी ने मामूली कहासुनी के बाद नवीन सिंह को दो थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला लेने के लिए अर्जुन पासी की हत्या की गई थी।

मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया मजरे भुवालपुर सिसनी गांव का है, जहां 11 अगस्त को रात लगभग 8:30 बजे बेचूलाल के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासी का यहीं के रहने वाले नवीन सिंह से कुछ विवाद हुआ था। अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को कई थप्पड़ मार दिए थे। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर देर रात नवीन सिंह ने साथियों समेत गांव के रहने वाले राजाराम पासी के घर के पास पहुंचकर अर्जुन को बुलवाया था। आरोप है कि अर्जुन जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा, असलहे से लैस नवीन सिंह ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया।

Raebareli News: दलित युवक की हत्या में कार्रवाई न होने पर भीम आर्मी ने जाम किया रोड़, भाजपा विधायक पर पथराव

उधर घटना की सूचना पाते ही भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुँचकर हंगामा शुरू कर दिया था। इस मामले में मृतक अर्जुन पासी के परिजनों के द्वारा सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी, जिसमें से पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया की मृतक अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को कुछ दिन पहले मार दिया था। उसी का बदला लेने के लिए नवीन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाकर अर्जुन की हत्या कर दी थी। छह अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है बाकी जांच प्रचलित है।  

Tags:    

Similar News