Raebareli: स्नान करने गये भाई-बहन गंगा नदी में डूबे, इलाके में मचा हड़कंप

Raebareli: मामला सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गंगा घाट का है। जहां पूरे मुत्तु का पुरवा के रहने वाले रामनरेश का बेटा राज और उसकी छोटी बहन सेजल बुधवार दोपहर गंगा नदी में नहाने गए थे।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-05-22 10:04 GMT

रायबरेली में स्नान करने गये भाई-बहन गंगा नदी में डूबे (न्यूजट्रैक)

Raebareli News: जिले के सरेनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत उस समय हड़कंप मच गया। जब गंगा नदी में स्नान करने गये दो बच्चे गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गये। गंगा नदी में डूबे दोनों बच्चे भाई-बहन बताये जा रहे हैं। बच्चों के गंगा में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गंगा घाट का है। जहां पूरे मुत्तु का पुरवा के रहने वाले रामनरेश का बेटा राज और उसकी छोटी बहन सेजल बुधवार दोपहर गंगा नदी में नहाने गए थे। स्नान करते समय दोनों भाई-बहन अचानक गहरे पानी में चले गये और डूब गये। भाई बहन के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाष शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने लड़की का शव को बरामद कर लिया है। वहीं बच्चे का तलाश की जा रही है। वहीं सेजल के शव को देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुराह हाल है।

Tags:    

Similar News