Raebareli News: सरेनी CHC अधीक्षक राजेश गौतम की दबंगई, सफाई कर्मी को जान से मारने की धमकी

Raebareli News: सफाई कर्मी का ने बताय कि वह ड्यूटी टाइम पर अस्पताल में मौजूद रहता है। लेकिन राजेश गौतम के द्वारा उसके साथ रोज गाली गलौज की जाती है।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-10-18 11:48 IST
सफाईकर्मी ने लगाया आरोप (Video: Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली में सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अधीक्षक राजेश गौतम उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। आरोप है कि वह पूरे स्टाफ को गाल और धमकी देते हैं। साथ ही सफाई कर्मी को मारने पीटने का भी आरोप लगा है।

डॉ राजेश गौतम लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उनपर कर्मचारियों से अभद्रता और क्षेत्र में अवैध वसूली साथ ही सरकार की छवि को खराब करने के आरोप लगे थे। इसके बाद शासन ने तत्काल लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। लेकिन वही हाल सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शुरू कर दिया है। यहां के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की जा रही है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

सफाई कर्मी ने लगाया आरोप

सफाई कर्मी का आरोप है कि वह एक कवि है। किसी प्रकार का कोई नशा नहीं करता है। ड्यूटी टाइम पर अस्पताल में मौजूद रहता है। लेकिन राजेश गौतम के द्वारा उसके साथ गाली गलौज रोज की जाती है। साफ सफाई के लिए सामग्री दी नहीं जाती। उल्टे गलियों से संबोधित किया जाता है। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाए जाने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद आवास में रहकर लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र के कर्मचारी के साथ भी राजनीति करने का आरोप है।

खाली नहीं किया लालगंज का आवास

दबंगई इस कदर है कि सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती किए जाने के बाद भी लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवास को खाली भी नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह लालगंज में शाम को पहुंचकर कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर राजेश गौतम दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं को अव्यवस्थाओं में बदल रहे हैं। डॉ राजेश गौतम सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। यहां तक की मरीज और तीमारदारों से भी अभद्रता की जा रही है। इस मामले में जानकारी लेने के लिए सीएमओ डॉक्टर नवीन चंद्रा बात करने की कोशिश की गई। मगर उनका फोन नहीं उठा। 

Tags:    

Similar News