पूर्व विधायक गजाधर सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, स्मृति ईरानी ने व्यक्त की शोक संवेदना

Raebareli News: वर्तमान में वो बीजेपी के विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्रीय सह संयोजक के पद को शुशोभित कर रहे थे। पूर्व विधायक गजाधर सिंह के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-10-13 13:03 IST

पूर्व विधायक गजाधर सिंह (Pic: Newstrack) 

Raebareli News: रायबरेली में राजनीतिक के चाणक्य के रूप में जाने वाले पूर्व विधायक गजाधर सिंह की आज हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत डीह के ब्लाक प्रमुख बनकर की थी, जिसके बाद उन्होंने 1993 में सपा बसपा गठबंधन से डलमऊ विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बने। पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने सपा के टिकट पर रायबरेली लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही गजाधर सिंह रायबरेली को- ऑपरेटिव बैंक के चार बार अध्यक्ष रहे।

भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक थे गजाधर सिंह

वर्तमान में वो बीजेपी के विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्रीय सह संयोजक के पद को शुशोभित कर रहे थे। पूर्व विधायक गजाधर सिंह के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे उदय विक्रम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी है जबकि छोटे बेटे उदय विक्रम सिंह डीह के ब्लाक प्रमुख के साथ वर्तमान में को- ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष है। वहीं पूर्व विधायक गजाधर सिंह अमर शहीद राणा बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति के उपाध्यक्ष पद पर भी थे।  उनके निधन के बाद उनके घर पर शोक संवेदना देने वालो का तांता लगा है। जिले के कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं। वही बेटी कुमुद सिंह का रो रो कर बुरा हाल है।

स्मृति ईरानी ने व्यक्त की शोक संवेदना

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्विटर एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त की है। स्वर्गीय सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष प्रताप सिंह भी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे है पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। कई व्यापारिक संगठन के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज गोकना घाट पर किया जाएगा। सदर विधायक अदिति सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्ति की है। 

Tags:    

Similar News