Raebareli News : करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत बोले, राहुल गांधी को सवर्णों से समस्या

Raebareli News : नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में हुई अर्जुन पासी की हत्या राजनीति का अखाड़ा बन गया है, जिसमें राजनीतिक पार्टियों के साथ सामाजिक संगठन भी कूदे हुए हैं। इसी हत्याकांड को लेकर राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे थे।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-08-21 10:57 GMT

Raebareli News : नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में हुई अर्जुन पासी की हत्या राजनीति का अखाड़ा बन गया है, जिसमें राजनीतिक पार्टियों के साथ सामाजिक संगठन भी कूदे हुए हैं। इसी हत्याकांड को लेकर राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे थे। पीड़ित परिवार से भेंट कर मीडिया वार्ता किया था, जिस पर उनके बयान पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी को सवर्णों से समस्या है? क्या राहुल गांधी को सवर्णो ने वोट नहीं दिया, उन्हें सभी परिवारों से मिलना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी की नजर पूरे प्रकरण पर लगातार बनी हुई है और ये रायबरेली वीर बैसवारा है, यहां सभी जातियों को सम्मान दिया जाता है, यहां राना बेनीमाधव को तो बीरा पासी को भी सम्मान दिया जाता है। यहां नफरत की राजनीति की कोई जगह नहीं है। आखिर मीडिया के द्वारा कोलकाता की दुखद जघन्य कांड के बारे में पूछने पर राहुल गांधी क्यों नहीं बोल पाए? यहां सभी न्याय चाहते हैं।

अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

वहीं, बताते चले कि अर्जुन पासी हत्याकांड पर लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। पुलिस ने छह लोगों को जेल भेज दिया है, जिस पर करणी सेना लगातार मांग कर रही है कि दोषी बचना नहीं चाहिए और निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। प्रशासन किसी भी संगठन या पार्टी के दबाव में न आकर स्वतंत्र कार्य करें तथा जनपद में अराजकता फैलाने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिये। जनपद में कुछ संगठन जातीय संघर्ष कराना चाहते हैं, जिन्हें चिन्हित किया जाए। किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द खराब नहीं होना चाहिए।

Tags:    

Similar News