Raebareli News: फिर हादसा! घने कोहरे के कारण पलटा ट्रेक्टर ट्रॉली, एक की मौत, चार घायल

Raebareli News: घने कोहरे के कारण मजदूरों से भरी ट्रैक्टर सेलेप ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इससे एक मजदूर की मौत हो गयी है जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Report :  Narendra Singh
Update: 2023-12-28 03:28 GMT

Raebareli accident News  (photo: social media )

Raebareli News: रायबरेली में देर रात घने कोहरे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझिगवां करन मलिकपुर बन्ना गांव के पास का है।

दरअसल, घने कोहरे के कारण मजदूरों से भरी ट्रैक्टर सेलेप ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इससे एक मजदूर की मौत हो गयी है जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम मनोज कुमार उम्र 45 वर्ष है। सूचना पर पहुंची हरचन्दपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।

यह घटना तब हुआ जब एक मकान की सेलेप डाल कर मजदूर वापस लौट रहे थे। अनियंत्रण के कारण ट्रैक्टर व सेलेप मशीन पलटी गई, जिसमे ट्रैक्टर पर साथ बैठे कई मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। उसमें गुनावर कमंगलपुर के रहने वाले मनोज कुमार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। उसमें सवार संतलाल, करन, सोहन और अरविंद सहित मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घना कोहरा होने के चलते घटना घट गयी। वही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की ग्राम मलिकपुर बन्ना रोड के पास मिक्सर मशीन पलटने से एक युवक की मौत हो गई और सात लोग सवार थे जिनमे चार लोग घायल हैं। सभी को हरचंदपुर सीएससी में भर्ती कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News