Raebareli News: गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, ईंट भट्ठे के लिए हुई थी खुदाई

Raebareli News: ईंट भट्ठे की मिट्टी सप्लाई के लिये बगल में जेसीबी से 20 फुट से ज्यादा गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बरसात का पानी जमा हो गया था।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-08-27 02:42 GMT

Raebareli News (Pic: Social Media)

Raebareli News: श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र में एक बहुत ही दुःखद घटना घट गई। घर से निकले दो बच्चों की ईंट भट्ठे के कार्य के लिये खोदे गए 20 फुट से ज़्यदा गहरे पानी की गहराई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों बच्चों के घरों में मातम का माहौल छा गया। मामला राहुल गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली का है जहाँ पर खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजीत जायसवाल का सागर नाम से ईंट का भट्टा चलता है। ईंट भट्ठे की मिट्टी सप्लाई के लिये बगल में जेसीबी से 20 फुट से ज्यादा गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बरसात का पानी जमा हो गया था। मृतक बच्चों के परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे और आज जन्माष्टमी का पर्व होने की वजह से सुबह 10 बजे से साइकिल लेकर घर से घूमने निकले थे। 

गड्ढे में गिरने से मौत

खीरों कस्बा निवासी डॉक्टर अवधेश निसाद ने बताया कि उनका 12 साल का लड़का आर्यन निषाद और खीरों के रहने वाले मुकेश शर्मा के 18 साल के लड़के कृष्ण शर्मा के साथ साइकिल पर जन्माष्टमी पर्व को देखने के लिये सुबह से निकले हुए थे। जब वह 3 बजे घर आये तो पता लगा बच्चे सुबह 10 बजे से गायब हैं। दोनों की तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिले। शाम को 7 बजे दाऊद खेड़ा के चाचा अवधेश से पता लगा कि दोनों जमुना बाग में सागर ईंट भट्ठे की तरफ गए थे।

बरामद किए गए शव

वहाँ जाकर देखा गया तो उनकी साइकिल उसी तालाब नुमा गड्ढे के पास पड़ी थी। उधर दोनों को ढूंढा गया तो दोनों बच्चों का शव उस गड्ढे के अंदर मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही खीरों थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो बच्चे घर से निकले थे एक गड्ढे में पानी भरा था कैसे गिरे इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Tags:    

Similar News