Raebareli News: पुलिस के सामने ही चाचा को भतीजों ने दौड़ा कर मारी गोली, हालत गंभीर, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Raebareli News: गोली लगने से घायल चाचा मिर्जा शाह जमाल बेग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए।

Update: 2023-06-17 12:45 GMT
Raebareli News (Pic: Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली में आम के बाग के बंटवारे को लेकर चाचा भतीजे में गोली चली। भतीजे ने चाचा को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली। आम के बाग के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चाचा को भतीजों ने डायल 112 पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ा कर राइफल से गोली मारी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल गांव का है। जहां के रहने वाले मिर्जा शहंशाह जमाल बेग का आम के बाग के बंटवारे को लेकर अपने भतीजों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आज मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आज दोनों दबंग भतीजों शाहरुख व शानू ने अपने चाचा को डायल 112 पुलिस के सामने ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से घायल चाचा मिर्जा शाह जमाल बेग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधेड़ युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परशदेपुर चैकी इंचार्ज सुनील वर्मा ने बताया कि हमलावर दोनों भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आम की बाग का मामला है। आम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। डॉ अनुराग शुक्ला ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली बताया कि डीह सीएससी से रेफर होकर आए हैं जिनकी इलाज किया गया है हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News