कार्यकर्ताओं से बोले राहुल- अखिलेश अच्छा लड़का है पर काम नहीं करता

Update: 2016-07-29 09:18 GMT

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कांग्रेस ने इसे यूपी उद्घोष जनसभा नाम दिया है। कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों की थाली से दाल छीन ली गई है। इसके अलावा उन्होंने सीएम अखिलेश यादव पर भी कमेंट किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- अखिलेश यादव अच्छा लड़का है, लेकिन काम नहीं करता।

राहुल के लिए विशेष रूप से ऐसा मंच बनाया गया, जिस पर वह माइक के साथ मूव और कार्यकर्ताओं से सीधे बात कर सकते थे। राहुल की रैली के लिए इस पूरी तैयारी में कांग्रेस रणनीतिकार प्रशांत किशोर का प्रबंधन साफ झलक रहा है।

यह भी पढ़ें...महंगाई पर राहुल का PM पर निशाना, कहा- अब अरहर मोदी कहते हैं लोग

कार्यकर्ताओं के सवाल और राहुल के जवाब

सवाल- कुछ लोग कह रहे हैं कि शीला जी की उम्र अधिक है। ऐसे में क्या वो सीएम कैंडिडेट के योग्य हैं?

राहुल-शीला जी ने दिल्ली को बदल दिया। दिल्ली में विकास लाईं। दिल्ली की जनता आज कांग्रेस पार्टी को याद कर रही है। दिल्ली में लोग कह रहे हैं कि हमने क्या गलती कर दी। पहले काम होता था अब सिर्फ ड्रामा होता है। एमएलए जेल जाते हैं। आयु से ज्यादा जरूरी सोच होती है। यह बात में कांग्रेस पार्टी से भी कहता हूं युवा जरूरी होता है लेकिन एक्सपीरियंस भी जरूरी है। शीला जी के पास बहुत अनुभव है।

सवाल- हम लोगों का मुकाबला किस दल है?

राहुल- अगर कांग्रेस पार्टी एक साथ हावी हो गई यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता एक आवाज में काम करें तो कोई पार्टी नहीं टिकेगी। हम चुनाव कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर लड़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है कि हर जात हर धर्म के लोगों को अहमियत दी जाए। हर आदमी की आवाज विधानसभा पहुंचे।

यह भी पढ़ें...गांधी हत्या मामले में राहुल को राहत, पुलिस रिपोर्ट में है RSS का नाम

सवाल- कुछ दिन से जनता के मन में कौतूहल है। अब राष्ट्रीय नेतृत्व तागत लगाए तो क्या लोगों का उत्साह वोट में बदलेगा?

राहुल- हो सकता नहीं, बल्कि होगा। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। आप लोग अपनी शक्ति पहचानो। आप के अंदर कांग्रेस की विचारधारा है। इसके लिए बोलना और लड़ना शुरू करोगे तो पूरा उत्तर प्रदेश आपको सुनेगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता आरएसएस या बीएसपी कार्यकर्ता की तरह झूठ नहीं बोलता। पिछले चुनाव में मोदी जी ने बुलेट ट्रेन का वादा किया। इसका दाम एक लाख करोड़ है। मोदी जी एक ट्रेन में एक लाख करोड़ डालते हैं। बुलेट ट्रेन का टिकट 10-15 हजार से कम नहीं होगा। कौन जाएगा उसमें? मोदी जी और उनके सूट-बूट वाले दोस्त। मोदी जी ने कहा था देश साफ होगा। क्या हुआ? कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है।

यह भी पढ़ें...GST बिल पास होने की बढ़ी उम्मीद, कांग्रेस की एक मांग केंद्र ने मानी

सवाल-दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। जहां ऐसी घटना होती है वहां आप जाते हैं, लेकिन और जोरदार तरीके से उठाएं तो आंदोलन हो सकता है। इसे और तेज करने की जरूरत है क्या?

राहुल-पूरे देश में जो भी कमजोर है उसे दबाया जा रहा है। गुजरात, यूपी, हरियाणा में दलितों को मारा जा रहा है काटा जा रहा है। जब भी मुझे इस बारे में पता चलता है मैं वहां पहुंच जाता हूं। मैं चाहता हूं कि पूरी कांग्रेस पार्टी दलतों, किसानों आदिवासियों के लिए लड़े। मोदी जी सोचते हैं इन्हें दबाया जा सकता है लेकिन हम दबने नहीं देंगे।

सवाल-इंद्रा जी जमाने में कोई भी कार्यकर्ता उनसे मिल सकता था आजकल हमें आप लोगों से मिलने में दिक्कत होती है। आप जनता दर्शन क्यों नहीं शुरू करते?

राहुल- मुझे अलग-अलग प्रदेशों में जाना पड़ता है लेकिन आप कहते हैं तो मैं हर सप्ताह जनता दर्शन शुरू कर देता हू।

सवाल- उत्तर प्रदेश को बीजेपी सपा के साथ मिलकर नफरत की आग में जलाना चाहती है। क्या कांग्रेस सांप्रदायिक सद्भाव के लिए कोई कार्यक्रम लाएगी?

राहुल- बीजेपी और सपा एक हिंदुस्तानी को दूसरे से लड़ाने की कोशिश करती है। कांग्रेस पार्टी जोड़ने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी यूपी की जनता को साथ लाएगी। कांग्रेस पार्टी अलग-अलग जात और धर्म के लोगों को साथ लाएगी। एक ऐसी सरकार बनाएगी जो सबके लिए काम करे। हम ऐसा हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं जिसमें किसी को ये ना लगे कि उसके लिए यहां जगह नहीं। हर नागरिक को लगना चाहिए कि उत्तर प्रदेश हमारा भी है।

सवाल- कांग्रेस में ऐसे नेताओं की कमी नहीं जो दिल्ली में बैठकर ये कहते हैं कि यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं। हम इस बात के सबूत हैं कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हर जिले हर घर में है। क्या आप सहमत हैं?

राहुल- कांग्रेस पार्टी हर जिले में जिंदा है। कांग्रेस एक पार्टी नहीं सोच है। ये सोच ही देश है। जो नेता एसी ऑफिस में बैठते हैं और कांग्रेस की ही बुराई करते हैं, उनकी आप ना सुनें। जो जमीन पर काम करते हैं सरकार उन्हीं की बनेगी।

सपा सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था बिगड़ती है। मैं कैसे विश्वास करें कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो कानून व्यवस्था अच्छी हो जाएगी?

राहुल-मैंने कहा जो भी कमजोर व्यक्ति है उसे यूपी सरकार दबाती है। पुलिस स्टेशन में भी आपको न्याय नहीं मिलेगा। पुलिस स्टेशन राजनीति अड्डे बने हैं। हम राजनीति को पुलिस स्टेशन से निकालेंगे। जो नहीं बदलेगे उन्हें निकालकर दूसरों को लाया जाएगा।

इससे पहले राहुल ने लखनऊ रैली की जानकारी ट्वीट करके दी

 

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस के काफिले के साथ अमौसी एयरपोर्ट से राहुल सीधे रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस की सीएम फेस शीला दीक्षित, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, रीता बहुगुणा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। रैली स्थल पर पचास हजार कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इस दौरान पोल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर उर्फ पीके की टीम भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News