भारतीय दुल्हनिया का फ्रांसीसी दूल्हा, गजब की है ये लवस्टोरी

फ्रांस के दूल्हे ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की एक लड़की से शादी रचाई।

Update: 2020-02-05 06:16 GMT
भारतीय दुल्हनिया का फ्रांसीसी दूल्हा, गजब की है ये लवस्टोरी

रायबरेली: फ्रांस के दूल्हे ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की एक लड़की से शादी रचाई। सोमवार को दर्जन भर बारातियों के साथ दूल्हा यहां पहुंचा था और मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ उसने ब्याह रचाया। वैसे अब ये शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:13 आतंकियों की मौत: सेना के जवानों ने बरसाई गोलियां, एक नेता भी मारा गया

जानकारी के मुताबिक शहर की रहने वाली नीति बेदी वर्ष 2019 से फ्रांस में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। फ्रांस निवासी सिल्वा मार्टिन भी नीति के साथ वहीं काम करते हैं, दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने एक सूत्र में बंधने का निश्चय किया। हालांकि नीति के लिये परिवार को इसके लिये राजी करना आसान नही था। लेकिन बेटी के निर्णय में माता-पिता ने भी साथ दिया और दोनो परिवार शादी के लिए राजी हो गये।

ये भी पढ़ें:शाहीन बाग फायरिंग खुलासा: पुलिस ने कपिल से जुड़े सबूत किया पब्लिक, जानिए क्या

मंगलवार को जब हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की रस्में शुरू होनी थी तो उससे ठीक पहले दूल्हे ने सात वचनों को समझा और सात फेरे भी लिए। शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे को ट्रांसलेशन करके एक-एक बातें समझाई। खास ये कि दूल्हे के साथ उसके माता-पिता ने भी आचार्यों द्वारा बताए गए रीति के अनुसार पूरा किया। उधर बेटी नीति की मां नीरू बेदी और पिता संजय बेदी बेटी की शादी को लेकर काफी खुश दिखे, लेकिन बेटी की विदाई का दर्द दोनो के चेहरे से साफ झलक रहा था। विदेशी दुल्हे के साथ भारतीय दुल्हन की शादी अब रायबरेली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags:    

Similar News